विकास खंड पाटन के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला केसरा में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया।इस अवसर पर शाला के शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थीयो को हाथ धोने का महत्व, एवं हाथ धोने के सही तरीके बताए गए।शाला विकास समिति के अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने कहा कि हाथों में कई प्रकार की गंदगी छिपी रहती है, जो किसी भी वस्तु को छूने उसका उपयोग करने से बीमारी फैलने का ज्यादा खतरा रहता है।यह गंदगी बिना हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थ के सेवन से शरीर के अंदर प्रवेश कर जाता है और बीमारियों को जन्म देता है। विद्यार्थीयो को खाने के पूर्व और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान पाठिका गायत्री सिन्हा, नारायण साहू, अनकेश्वर महिपाल, हेमंत सेन, लोकनाथ कश्यप, कुलेश्वर ठाकुर, दुलारी बाई ठाकुर, दुर्गा यादव, उत्तरा सिन्हा एवं शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
-
चंदा के गाॅव मे बादलो की छाॅव मे रौकेट मे बैठ कर हम सैर करने जाएगे हम सैर करके आएगे बाया पैर बाहर निकालो धीरे धीरे इसे घुमाओ और घुमाओ ,खुद ...
-
शाला प्रवेशोत्सव स्लोगन 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 १. कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबकाअधिकार' ‘ 🎀 २. 'हिन्दु-मुस्लिम, सि...
-
ऑनलाइन हिन्दी साहित्यिक पत्रिकाएं (Online Hindi Literature Magazines) Aha Zindagi अहा जिंदगी, मासिक अर्गला मासिक पत्रिका (Argalaa Maga...
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
SOME USEFUL WEBSITES ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT
👌SOME USEFUL WEBSITES ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT_* www.khanacademy.org www.academicearths.org www.coursera.com www.edx.org www.ope...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें