बुधवार, 15 जून 2016

सत्र 2016-17 रणनीति

शिक्षा सत्र 2016-17 हेतु रणनीति एवं कुछ आवश्यक बातें
---------------------------------------
संदर्भ :- कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी , जिला दुर्ग बैठक दिनांक 13.6.2016 बी आई टी दुर्ग

                शिक्षा सत्र 2016-17 हेतु कलेक्टर मैडम एवं जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा बी आई टी दुर्ग में आवश्यक बैठक रखी गई। इस बैठक में जिला एवं ब्लाक स्तर के राजस्व अधिकारी ,जिला शिक्षा अधिकारी, वि ख शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, सहायक वि खण्ड शिक्षा अधिकारी , विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, बी ए सी, संकुल शैक्षणिक समन्वयक, व्यायाम शिक्षक(समस्त दुर्ग,पाटन,धमधा विकासखंड)आदि सम्मिलित हुए।

इस बैठक में विद्यालय हेतु वृहत कार्य योजना बनाया गया है। जिसके कुछ अंश निम्नलिखित हैँ :-

कलेक्टर महोदया श्रीमती आर. शंगीता एवं जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग श्री ए. एन. बंजारा द्वारा एक्शन प्लान दिया गया है:-

1.वृक्षारोपण

2.निवासी व प्रास्थिति प्रमाण पत्र

3.आधार नंबर व खाता नम्बर रजिस्टर निर्माण

⛈⛈4.रैन वाटर हार्वेस्टिंग व बोरिंग में सोकपिट निर्माण

5. सुसज्जित कैंपस

6.गुणवत्तायुक्त शिक्षा

1. वृक्षारोपण:-

1.समस्त विद्यालयों में 100 % वृक्षारोपण 31 जुलाई 2016 तक हो।

2.पूर्णता प्रमाण पत्र 1 अगस्त2016 तक जमा होगा।

3. 1 वृक्षारोपण हेतु रजिस्टर बनाया जाय। जिसमे छात्रों के समूह को पौधों की जिम्मेदारी दी जाय।

4. BEOs को 30 जून तक पौधे प्राप्ति हेतु पौधों प्रजाति का नाम और संख्या देना है।

2.  निवासी व प्रास्थिति प्रमाण पत्र :-
1. प्रस्थिति प्रमाण पत्र व निवासी प्रमाण पत्र(कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक) हेतु 1 नया रजिस्टर बनाना है।

2.इस रेजिस्टर में छात्र का नाम कक्षा प्रमाणपत्र की स्थिति का स्पष्ट उल्लेख हो।

3.15 जुलाई तक आवेदन पत्र विद्यालय को मिलेगा।

4.प्रमाणपत्र 31 दिसम्बर 2016 तक वितरण होगा।

5. इस हेतु कुछ आवश्यक मोबाइल नंबर

SDM DURG श्री वाजपेयी 9425231030

SDM DHAMDHA श्री मरकाम 7746039013

SDM PATAN श्री महिपाल 9827160966

SDM BHILAI NAGAR श्री कैलाश 9981218000

3. आधार नंबर व खाता नंबर:-
1. 1 रजिस्टर बनाना है जिसमें सभी छात्र छात्राओं का आधार नंबर और बैंक खाता नंबर की पूरी डिटेल्स लिखी हुई हो।

2. 5 जुलाई तक रजिस्टर बनाना है।

3. प्रत्येक छात्र का आधार और खाता संख्या की फ़ोटो कॉपी आपके पास हो।

4. रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और बोरिंग में सोकपिट निर्माण :-

1. भूमि जल संरक्षण हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत , नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम द्वारा सभी विद्यालयों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण छत वाले पक्के भवनों में बनाया जाएगा।

2. जल संरक्षण हेतु बोरिंग के पास सोख्ता गड्ढा बनाया जाना है।

3.जल संरक्षण हेतु छात्रों एवं अभिभावकों को भी प्रेरित करना है।

4. इस हेतु कुछ आवश्यक मोबाइल नंबर जिसे आप समस्या निवारण हेतु उपयोग कर सकते हैं।

Janpad CEO DURG 7049542219

Janpad CEO DHAMDHA 9300028686

Janpad CEO PATAN 7869803469

COMMISSIONER NAGAR NIGAM DURG 9827160230

COMMISSIONER NAGAR NIGAM BHILAI
9425582003

5. सुसज्जित कैंपस :-

1. प्रत्येक विद्यालय का कैंपस हरा भरा और स्वच्छ हों।

2. दीवार लेखन और दीवार चित्रण किया हुआ हो।

3. दीवार पर कुछ सूत्र, नवीनतम सामान्य ज्ञान, कुछ पुस्तकीय चित्र बने हुए हों।

4. विज्ञान,कला, गणित से सम्बंधित रीडिंग कार्नर व प्रयोगशाला हों।

5. हैण्डवाश हेतु प्लेटफॉर्म पंचायत द्वारा तैयार किया जा रहा है।

6. शौचालय खुला,स्वच्छ व पानी हो।

6. गुणवत्ता युक्त शिक्षा :-

1. विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले।

2. कमजोर बच्चों का चिन्हांकन कर सुनियोजित विधि से अध्ययन करवाया जाए।

3. विद्यालय आरंभ होते ही छात्रों के शैक्षणिक उन्नयन हेतु गतिविधि योजना निर्माण किया जावे।

4.विद्यालय हेतु लक्ष्य निर्धारित किया जाय।

5. गत वर्ष के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की जाय।

6. प्रत्येक शनिवार को प्रथम सत्र में मूल्यांकन और द्वितीय सत्र में लईका मड़ई का आयोजन किया जाय।

7. योग शिक्षा व व्यायाम अभ्यास हों।

8. संज्ञानात्मक एवं सह संज्ञानात्मक परीक्षा निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो।

9. रोडमैप 2016-17 का पालन किया जाए।

10. ग्रेड उन्नयन हेतु विशेष प्रयास किया जाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

SOME USEFUL WEBSITES ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT

👌SOME USEFUL  WEBSITES  ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT_* www.khanacademy.org www.academicearths.org www.coursera.com www.edx.org www.ope...