शनिवार, 26 मई 2018

70 positive point

70 positive point

       

1:- जीवन में वो ही व्यक्ति असफल होते है, जो सोचते है पर करते नहीं ।
2 :- भगवान के भरोसे मत बैठिये क्या पता भगवान आपके भरोसे बैठा हो…
3 :- सफलता का आधार है सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास !!!
4 :- अतीत के ग़ुलाम नहीं बल्कि भविष्य के निर्माता बनो…
5 :- मेहनत इतनी खामोशी से करो की सफलता शोर मचा दे…
6 :- कामयाब होने के लिए अकेले ही आगे बढ़ना पड़ता है, लोग तो पीछे तब आते है जब हम कामयाब होने लगते है.
7 :- छोड़ दो किस्मत की लकीरों पे यकीन करना, जब लोग बदल सकते हैं तो किस्मत क्या चीज़ है…
8 :- यदि हार की कोई संभावना ना हो तो जीत का कोई अर्थ नहीं है…
9 :- समस्या का नहीं समाधान का हिस्सा बने…
10 :- जिनको सपने देखना अच्छा लगता है उन्हें रात छोटी लगती है और जिनको सपने पूरा करना अच्छा लगता है उनको दिन छोटा लगता है…
11 :- आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदतें बदल सकते है और निशचित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देगी !
12 :- एक सपने के टूटकर चकनाचूर हो जानें के बाद दूसरा सपना देखने के हौसले को ज़िंदगी कहते है !!!
13 :- वो सपने सच नहीं होते जो सोते वक्त देखें जाते है, सपने वो सच होते है जिनके लिए आप सोना छोड़ देते है…
14 :- सफलता का चिराग परिश्रम से जलता है !!!
15 :- जिनके इरादे बुलंद हो वो सड़कों की नहीं आसमानो की बातें करते है…
16 :- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं…
17 :- मैं तुरंत नहीं लेकिन निश्चित रूप से जीतूंगा…
18 :- सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगें लोग…
19 :- आशावादी हर आपत्तियों में भी अवसर देखता है और निराशावादी बहाने !!!
20 :- आप में शुरू करने की हिम्मत है तो, आप में सफल होने के लिए भी हिम्मत है…
21 :- सच्चाई वो दिया है जिसे अगर पहाड़ की चोटी पर भी रख दो तो बेशक रोशनी कम करे पर दिखाई बहुत दूर से भी देता है.
22 :- संघर्ष में आदमी अकेला होता है, सफलता में दुनिया उसके साथ होती है ! जिस जिस पर ये जग हँसा है उसी उसी ने इतिहास रचा है.
23 :- खोये हुये हम खुद है और ढूढ़ते ख़ुदा को है !!!
24 :- कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है और नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल लेते है…
25 :- भाग्य को और दूसरों को दोष क्यों देना जब सपने हमारे है तो कोशिशें भी हमारी होनी चाहियें !!!
26 :- यदि मनुष्य सीखना चाहे तो उसकी प्रत्येक भूल उसे कुछ न कुछ सिखा देती है !!!
27 :- झूठी शान के परिंदे ही ज्यादा फड़फड़ाते है तरक्की के बाज़ की उड़ान में कभी आवाज़ नहीं होती…
28 :- समस्या का सामना करें, भागे नहीं, तभी उसे सुलझा सकते हैं…
29 :- परिवर्तन से डरना और संघर्ष से कतराना मनुष्य की सबसे बड़ी कायरता है.
30 :- सुंदरता और सरलता की तलाश चाहे हम सारी दुनिया घूम के कर लें लेकिन अगर वो हमारे अंदर नहीं तो फिर सारी दुनिया में कहीं नहीं है.
31 :- ना किसी से ईर्ष्या ना किसी से कोई होड़, मेरी अपनी मंज़िलें मेरी अपनी दौड़…
32 :- ये सोच है हम इंसानों की कि एक अकेला क्या कर सकता है, पर देख ज़रा उस सूरज को वो अकेला ही तो चमकता है !!!
33 :- लगातार हो रही सफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि कभी कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है…
34 :- जल्द मिलने वाली चीजें ज्यादा दिन तक नहीं चलती और जो चीजें ज्यादा दिन तक चलती है वो जल्दी नहीं मिलती है.
35 :- इंसान तब समझदार नहीं होता जब वो बड़ी बड़ी बातें करने लगे, बल्कि समझदार तब होता है जब वो छोटी छोटी बातें समझने लगे…
36 :- सेवा सभी की करना मगर आशा किसी से भी ना रखना क्योंकि सेवा का वास्तविक मूल्य नही दे सकते है,
37 :- मुश्किल वक्त का सबसे बड़ा सहारा है “उम्मीद” !! जो एक प्यारी सी मुस्कान दे कर कानों में धीरे से कहती है “सब अच्छा होगा” !!
38 :- दुनिया में कोई काम असंभव नहीं, बस हौसला और मेहनत की जरुरत है !!!
39 :- वक्त आपका है चाहे तो सोना बना लो और चाहे तो सोने में गुजार दो, दुनिया आपके उदाहरण से बदलेगी आपकी राय से नहीं…
40 :- बदलाव लाने के लिए स्वयं को बदले…
41 :- सफल व्यक्ति लोगों को सफल होते देखना चाहते है, जबकि असफल व्यक्ति लोगों को असफल होते देखना चाहते है…
42 :- घड़ी सुधारने वाले मिल जाते है लेकिन समय खुद सुधारना पड़ता है !!!
43 :- दुनिया में सब चीज मिल जाती है केवल अपनी ग़लती नहीं मिलती…
44 :- क्रोध और आंधी दोनों बराबर… शांत होने के बाद ही पता चलता है की कितना नुकसान हुवा…
45 :- चाँद पे निशान लगाओ, अगर आप चुके तो सितारों पे तो जररू लगेगा !!!
46 :- गरीबी और समृद्धि दोनों विचार का परिणाम है…
47 :- पसंदीदा कार्य हमेशा सफलता, शांति और आनंद ही देता है…
48 :- जब हौसला बना ही लिया ऊँची उड़ान का तो कद नापना बेकार है आसमान का…
49 :- अपनी कल्पना को जीवन का मार्गदर्शक बनाए अपने अतीत को नहीं…
50 :- समय न लागओ तय करने में आपको क्या करना है, वरना समय तय कर लेगा की आपका क्या करना है.
51 :- अगर तुम उस वक्त मुस्कुरा सकते हो जब तुम पूरी तरह टूट चुके हो तो यकीन कर लो कि दुनिया में तुम्हें कभी कोई तोड़ नहीं सकता !!!
52 :- कल्पना के बाद उस पर अमल ज़रुर करना चाहिए। सीढ़ियों को देखते रहना ही पर्याप्त नहीं है, उन पर चढ़ना भी ज़रुरी है।
53 :- हमें जीवन में भले ही हार का सामना करना पड़ जाये पर जीवन से कभी नहीं हारना चाहिए…
54 :- सीढ़ियां उन्हें मुबारक हो जिन्हें छत तक जाना है, मेरी मंज़िल तो आसमान है रास्ता मुझे खुद बनाना है !!!
55 :- हजारों मील के सफ़र की शुरुआत एक छोटे कदम से होती है…
56 :- मनुष्य वही श्रेष्ठ माना जाएगा जो कठिनाई में अपनी राह निकालता है ।
57 :- पुरुषार्थ से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है…
58 :- प्रतिबद्ध मन को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, पर अंत में उसे अपने परिश्रम का फल मिलेगा ।
59 :- असंभव समझे जाने वाला कार्य संभव करके दिखाये, उसे ही प्रतिभा कहते हैं ।
60 :- आने वाले कल को सुधारने के लिए बीते हुए कल से शिक्षा लीजिए…
61 :- जो हमेशा कहे मेरे पास समय नहीं है, असल में वह व्यस्त नहीं बल्कि अस्त-व्यस्त है ।
62 :- कठिनाइयाँ मनुष्य के पुरुषार्थ को जगाने आती हैं…
63 :- क्रोध वह हवा है जो बुद्धि के दीप को बुझा देती है ।
64 :- आपका भविष्य उससे बनता है जो आप आज करते हैं, उससे नहीं जो आप कल करेंगे…
65 :- बन सहारा बे सहारों के लिए बन किनारा बे किनारों के लिए, जो जिये अपने लिए तो क्या जिये जी सको तो जियो हजारों के लिए ।
66 :- चाहे हजार बार नाकामयाबी हो, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ लगे रहोगे तो अवश्य सफलता तुम्हारी है…
67 :- खुद की तरक्की में इतना समय लगा दो, कि किसी और की बुराई का वक्त ही ना मिले !!!
68 :- प्रगति बदलाव के बिना असंभव है, और जो अपनी सोच नहीं बदल सकते वो कुछ नहीं बदल सकते…
69 :- खुशी के लिए काम करोगे तो ख़ुशी नहीं मिलेगी, लेकिन खुश होकर काम करोगे, तो ख़ुशी और सफलता दोनों ही मिलेगी ।
70 :- पराजय तब नहीं होती जब आप गिर जाते हैं, पराजय तब होती है जब आप उठने से इनकार कर देते हैं ।

मंगलवार, 22 मई 2018

Silent letters in English

*SILENT LETTERS IN ENGLISH*
*& PRONUNCIATION OF WORDS*

1. Slient B

Bomb /bɒm/

Climb /klaɪm/

Comb /kəʊm/

Crumb /krʌm/

Debt /det/

Doubt /daʊt/

Dumb /dʌm/

Lamb /læm/

Limb /lɪm/

Plumber /ˈplʌmər/

Subtle /ˈsʌtl/

Thumb /θʌm/

Tomb /tuːm/

Womb /wuːm/

2. Silent C

Ascend /əˈsend/

Ascent /əˈsent/

Crescent /ˈkresnt/

Descend /dɪˈsend/

Descent /dɪˈsent

Disciple /dɪˈsaɪpl/

Fluorescent /ˌflɔːˈresnt/

Muscle /ˈmʌsl/

Obscene /əbˈsiːn/

Resuscitate  /rɪˈsʌsɪteɪt/

Scenario /səˈnærioʊ/

Scene /siːn/

Scent /sent/

Science /ˈsaɪəns /

Scissors /ˈsɪzərz/

3. Silent D

Wednesday /ˈwenzdeɪ/

Sandwich  /ˈsænwɪtʃ/

Handkerchief /ˈhæŋkərtʃɪf/

Handsome /ˈhænsəm/

4. Silent G

Align /əˈlaɪn/

Assign /əˈsaɪn/

Benign /bɪˈnaɪn/

Campaign /kæmˈpeɪn/

Champagne /ʃæmˈpeɪn/

Cologne /kəˈloʊn/

Consign /kənˈsaɪn/

Design /dɪˈzaɪn/

Feign  /feɪn/

Foreign /ˈfɔːrən/

Gnarly /ˈnɑːrli/

Gnome /noʊm/

Reign /reɪn/

Resign /rɪˈzaɪn/

Sign /saɪn/

5. Silent H

Ache  /eɪk/

Anchor /ˈæŋkər/

Archaeology /ˌɑːrkiˈɑːlədʒi/

Architect /ˈɑːrkɪtekt/

Chaos /ˈkeɪɑːs/

Character /ˈkærəktər/

Charisma /kəˈrɪzmə/

Chemical /ˈkemɪkl/

Chlorine /ˈklɔːriːn/

Choir /ˈkwaɪər/

Chord /kɔːrd/

Choreograph /ˈkɔːriəɡræf

Chrome /kroʊm/

Echo /ˈekoʊ/

Ghost  /ɡoʊst/

Hour /ˈaʊər/

Honest /ˈɑːnɪst/

Mechanic /məˈkænɪk/

Monarchy /ˈmɑːnərki/

Orchestra /ˈɔːrkɪstrə/

Psychic /ˈsaɪkɪk/

Scheme /skiːm/

School /skuːl/

Stomach ˈstʌmək/

Tech /tek/

6. Silent K

Knack /næk/

Knead /niːd/

Knee /niː/

Kneel /niːl/

Knew /nuː/

Knickers  /ˈnɪkərz/

Knife /naɪf/

Knight  /naɪt/

Knit /nɪt/

Knob /nɑːb/

Knock /nɑːk/

Knot /nɑːt/

Know /noʊ/

Knowledge  /ˈnɑːlɪdʒ/

Knuckle /ˈnʌkl/

7. Silent P

Psychic /ˈsaɪkɪk/

Psychology /saɪˈkɑːlədʒi/

Pneumonia /nuːˈmoʊniə/

Pseudo /ˈsuːdoʊ/

Psychiatrist /saɪˈkaɪətrɪst

Psychotherapy /ˌsaɪkoʊˈθerəpi/

Psychotic /saɪˈkɑːtɪk/

Receipt /rɪˈsiːt/

8. Silent L

Almond /ˈɑːmənd/

Balm /bɑːm/

Calf /kæf/

Calm /kɑːm/

Chalk /tʃɔːk/

Could /kəd/

Folk /foʊk/ 

Half /hæf/

Salmon /ˈsæmən/

Should /ʃəd/

Talk /tɔːk/

Walk /wɔːk/

Would /wʊd/

9. Silent T

Apostle /əˈpɑːsl/

Bristle   /ˈbrɪsl/

Bustle /ˈbʌsl/

Castle  /ˈkæsl/

Fasten /ˈfæsn/

Glisten /ˈɡlɪsn/

Hustle /ˈhʌsl/

Listen /ˈlɪsn/

Moisten /ˈmɔɪsn/

Mortgage /ˈmɔːrɡɪdʒ/

Often  /ˈɔːfn/

Nestle /ˈnesl/

Rustle  /ˈrʌsl/

Soften /ˈsɔːfn/

Thistle  /ˈθɪsl/

Whistle /ˈwɪsl/

Wrestle /ˈresl/

10. Silent U

Baguette /bæˈɡet/

Biscuit /ˈbɪskɪt/

Build /bɪld/

Built /bɪlt/

Circuit /ˈsɜːrkɪt/

Disguise  /dɪsˈɡaɪz/

Guard /ɡɑːrd/

Guess /ɡes/

Guest /ɡest/

Guild /ɡɪld/ 

Guile   /ɡaɪl/

Guilt /ɡɪlt/

Guitar /ɡɪˈtɑːr/

Silhouette /ˌsɪluˈet/

11. Silent W

Answer  /ˈænsər/

Awry /əˈraɪ/

Playwright /ˈpleɪraɪt/

Sword /sɔːrd/

Whole /hoʊl/

Wrack /ræk/

Wrap /ræp

Wrapper /ˈræpər/

Wrath /ræθ/

Wreath /riːθ/

Wreck /rek/

Wreckage /ˈrekɪdʒ/

Wrench /rentʃ/

Wrestle /ˈresl/

Wretched /ˈretʃɪd/

Wriggle /ˈrɪɡl/

Wring /rɪŋ/

Wrinkle /ˈrɪŋkl/

Wrist /rɪst/

Write /raɪt/

Wrong /rɔːŋ/

मानव शरीर एक अजूबा

*(क्यों हैरान करता है इंसान का शरीर, वैज्ञानिकों को)*
अद्भुत है भगवान द्वारा रचित इंसान का शरीर

*जबरदस्त फेफड़े*
हमारे फेफड़े हर दिन 20 लाख लीटर हवा को फिल्टर करते हैं. हमें इस बात की भनक भी नहीं लगती. फेफड़ों को अगर खींचा जाए तो यह टेनिस कोर्ट के एक हिस्से को ढंक देंगे.

*ऐसी और कोई फैक्ट्री नहीं*
हमारा शरीर हर सेकंड 2.5 करोड़ नई कोशिकाएं बनाता है. साथ ही, हर दिन 200 अरब से ज्यादा रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है. हर वक्त शरीर में 2500 अरब रक्त कोशिकाएं मौजूद होती हैं. एक बूंद खून में 25 करोड़ कोशिकाएं होती हैं.

*लाखों किलोमीटर की यात्रा*
इंसान का खून हर दिन शरीर में 1,92,000 किलोमीटर का सफर करता है. हमारे शरीर में औसतन 5.6 लीटर खून होता है जो हर 20 सेकेंड में एक बार पूरे शरीर में चक्कर काट लेता है.

*धड़कन, धड़कन*
एक स्वस्थ इंसान का हृदय हर दिन 1,00,000 बार धड़कता है. साल भर में यह 3 करोड़ से ज्यादा बार धड़क चुका होता है. दिल का पम्पिंग प्रेशर इतना तेज होता है कि वह खून को 30 फुट ऊपर उछाल सकता है.

*सारे कैमरे और दूरबीनें फेल*
इंसान की आंख एक करोड़ रंगों में बारीक से बारीक अंतर पहचान सकती है. फिलहाल दुनिया में ऐसी कोई मशीन नहीं है जो इसका मुकाबला कर सके.

*नाक में एंयर कंडीशनर*
हमारी नाक में प्राकृतिक एयर कंडीशनर होता है. यह गर्म हवा को ठंडा और ठंडी हवा को गर्म कर फेफड़ों तक पहुंचाता है.

*400 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार*
तंत्रिका तंत्र 400 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शरीर के बाकी हिस्सों तक जरूरी निर्देश पहुंचाता है. इंसानी मस्तिष्क में 100 अरब से ज्यादा तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं.

*जबरदस्त मिश्रण*
शरीर में 70 फीसदी पानी होता है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में कार्बन, जिंक, कोबाल्ट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फेट, निकिल और सिलिकॉन होता है.

*बेजोड़छींक*
छींकतेसमय बाहर निकले वाली हवा की रफ्तार 166 से 300 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है. आंखें खोलकर छींक मारना नामुमकिन है.

*बैक्टीरिया का गोदाम*
इंसान के वजन का 10 फीसदी हिस्सा, शरीर में मौजूद बैक्टीरिया की वजह से होता है. एक वर्ग इंच त्वचा में 3.2 करोड़ बैक्टीरिया होते है

*ईएनटी की विचित्र दुनिया*
आंखें बचपन में ही पूरी तरह विकसित हो जाती हैं. बाद में उनमें कोई विकास नहीं होता. वहीं नाक और कान पूरी जिंदगी विकसित होते रहते हैं. कान लाखों आवाजों में अंतर पहचान सकते हैं. कान 1,000 से 50,000 हर्ट्ज के बीच की ध्वनि तरंगे सुनते हैं.

*दांत संभाल के*
इंसान के दांत चट्टान की तरह मजबूत होते हैं. लेकिन शरीर के दूसरे हिस्से अपनी मरम्मत खुद कर लेते हैं, वहीं दांत बीमार होने पर खुद को दुरुस्त नहीं कर पाते.

*मुंह में नमी*
इंसान के मुंह में हर दिन 1.7 लीटर लार बनती है. लार खाने को पचाने के साथ ही जीभ में मौजूद 10,000 से ज्यादा स्वाद ग्रंथियों को नम बनाए रखती है.

*झपकती पलकें*
वैज्ञानिकों को लगता है कि पलकें आंखों से पसीना बाहर निकालने और उनमें नमी बनाए रखने के लिए झपकती है. महिलाएं पुरुषों की तुलना में दोगुनी बार पलके झपकती हैं.

*नाखून भी कमाल के*
अंगूठे का नाखून सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ता है. वहीं मध्यमा या मिडिल फिंगर का नाखून सबसे तेजी से बढ़ता है.

*तेज रफ्तार दाढ़ी*
पुरुषों में दाढ़ी के बाल सबसे तेजी से बढ़ते हैं. अगर कोई शख्स पूरी जिंदगी शेविंग न करे तो दाढ़ी 30 फुट लंबी हो सकती है.

*खाने का अंबार*
एक इंसान आम तौर पर जिंदगी के पांच साल खाना खाने में गुजार देता है. हम ताउम्र अपने वजन से 7,000 गुना ज्यादा भोजन खा चुके होते हैं.

*बाल गिरने से परेशान*
एक स्वस्थ इंसान के सिर से हर दिन 80 बाल झड़ते हैं.

*सपनों की दुनिया*
इंसान दुनिया में आने से पहले ही यानी मां के गर्भ में ही सपने देखना शुरू कर देता है. बच्चे का विकास वसंत में तेजी से होता है.

*नींद का महत्व*
नींद के दौरान इंसान की ऊर्जा जलती है. दिमाग अहम सूचनाओं को स्टोर करता है. शरीर को आराम मिलता है और रिपेयरिंग का काम भी होता है. नींद के ही दौरान शारीरिक विकास के लिए जिम्मेदार हार्मोन्स निकलते हैं.

अवकाश के प्रकार

*सभी शासकीय  कर्मचारियों  के लिऐ  छुट्टी एवं उसके नियम :-*

*1 - अर्जित अवकाश :-*
यह अवकाश प्रत्येक वर्ष 31 दिन के देय है। 1 जनवरी को 16 दिन तथा 1 जुलाई को 15 दिन दो किस्तों में देय है।
यह अवकाश पूरे सेवा काल में 300 दिनों तक जमा किया जा सकता है। भारत में लगातार 120 दिन की तथा भारत से बाहर 180 दिनों की छुट्टी देय है।
_*मूल नि.- 81-बी(1)*_

*2 - चिकित्सा अवकाश :-*
यह अवकाश स्थाई कार्मिकों को पूरे सेवा काल में 12 माह तक पूरे वेतन पर तथा 6 माह तक अर्ध वेतन पर देय है।
_*मूल नि.-81-बी(3)*_

*3 - निजी कार्य पर, अर्ध वेतन पर अवकाश :-*
स्थाई कार्मिकों को यह अवकाश पूरे सेवा काल में 365 दिनों तक अर्ध वेतन पर देय है। यह अवकाश भी अर्जित अवकाश की तरह 1 जनवरी को 16 दिन तथा 1 जुलाई को 15 दिन कर्मचारी के खाते में जमा हो जाता है तथा यह अवकाश भी कर्मचारी के खाते में पुरा यानी 365 दिनों तक जमा किया जा सकता है।
_*मूल नि.-81-बी(3)*_

*4 - असाधारण अवकाश ( बिना वेतन का ) :-*
यह अवकाश अन्य अवकाश के साथ मिलाकार अथवा बिना वेतन का अवकाश अलग से 5 वर्ष तक का देय है। 5 वर्ष से अधिक शासन द्वारा स्वीकृति किया जा सकता है।
_*मूल नि.-18, 81-बी(5)*_

*5 - विशेष बिकलांगता अवकाश :-*
यह अवकाश ड्यूटी करते समय दुर्घटना होने पर कूल 24 माह का निम्न प्रकार देय है।

       1 - प्रथम 6 माह पूरे वेतन पर। तथा यह 6 माह ड्यूटी मानी जायेगी।
       2 -119 दिन पूर्ण वेतन पर। लेकिन यह अवकाश माना जायेगा।
       3 - शेष 14 माह 1 दिन अर्ध वेतन पर देय है।

यह अवकाश किसी भी अन्य अवकाश से घटाया नही जायेगा।
_*मूल नि.-83 तथा 83 ए*_
_*मूल नि.-9(6) ख (4)*_
_*मूल नि.-83 क (3) (ख)*_

*6 - अध्ययन अवकाश(study leave) :-*
यह अवकाश पूरे सेवा काल 24 माह का अर्ध वेतन पर देय है। एक बार में लगातार 12 माह तक छुट्टी देय है। यह अवकाश भी किसी अन्य अवकाश से घटाया नही जायेगा।
नोट-यह उन्ही कर्मचारी को मिलेगी जिनकी सेवा काल 5 वर्ष हो गई हो। तथा यह अवकाश सेवानिवृति होने के 3 वर्ष पहले तक ही मिलेगी।
_*मूल नि.-84*_

*7 - राश्रीकृति अवकाश (commuted leave) :-*
यह अध्ययन अवकाश की तरह ही है। इसमें भारत में 45 दिन तक तथा भारत से बाहर 90 दिन तक पूरे वेतन पर देय है। लेकिन यह अवकाश निजी कार्य पर अर्ध वेतन पर जमा अवकाश में से दुगुनी घटाई जायेगी।
_*मूल नि.-81(बी)-4*_

*8 -(1)प्रसूति अवकाश (महिलाओं के लिए) :-*
यह अवकाश केवल महिलाओं को प्रसूति हेतू 180 दिन यानी 6 माह तक 2 बच्चों तक देय है।  8 (2) Child Care Leave:-बच्चों के पालन पोषण हेतू 730 दिन तक पूरे वेतन पर दो बच्चों तक अलग से देय है। यह 730 दिन का अवकाश बच्चों के 18 वर्ष की उम्र होने तक due रहेगी। तथा एक कलेंडर वर्ष में 3 बार देय है। लेकिन एक बार में कम से कम 15 दिन का छुट्टी लेना होगा।
8(3) MTP Leave:- गर्भ समापन अवकाश, चिकित्सा प्रमाण पत्र के आधार पर 6 सप्ताह तक पुरे वेतन पर पूरे सेवा काल में असीमित बार देय है।
*नोट -* गर्भ समापन का मतलब (Miscarriage ) बच्चा ख़राब होने से है।
_*सहायक नि.-153*_
_*शासनादेश संख्या-2-2017, दि. 08.12.2008*_

*9 - चिकित्सालय अवकाश :-*
यह अवकाश उन कर्मचारियों को देय है जिनकी जान का जोखिम हो तथा सभी विभागों के सुरछा गार्डों एवं बंदी रच्छकों को देय है। यह अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को देय है।
प्राथमिकी चिकित्सक की संस्तुति पर 6 माह तक देय है। जिसमे प्रथम 3 माह पूर्ण वेतन पर तथा अगला 3 माह अर्ध वेतन पर। 3 वर्ष बाद पुनः6 माह का उपरोक्तानुसार देय होगा।

*10 - एंटी रेबीज उपचार हेतू अवकाश :-*
यदि किसी कार्मचारी को पागल कुत्ता या अन्य जानवर काट ले तो उसे सरकारी चिकित्सक की संस्तुति पर पूर्ण वेतन पर अवकाश देय है। यह अवकाश किसी अन्य अवकाश से घटाया नही जाएगा। दिन की कोई सीमा तय नहीं है। डॉक्टर के द्वारा छुट्टी के दिनों की संख्या निर्धारित होगी।
_*मूल नि.-9(6) (क) (3)*_

*11 - आकस्मिक अवकाश :-*
यह अवकाश प्रत्येक कलेंडर वर्ष में 14 दिन देय है। तथा 2-3दिन का विशेष अवकाश भी स्वीकृति किया जा सकता है। एक बार में अधिकतम 10 दिनों की छुट्टी स्वीकृति हो सकती है। यह अवकाश कर्मचारी के खाते में जमा नही होगी। हर साल छुट्टी न लेने पर बची हुई छुट्टी स्वतः ही लेप्स हो जायेगी।
_*ध्यान रहे यह अवकाश लेने पर बीच में पड़ने वाले अवकाश जैसे रविवार या अन्य छुट्टी को जोड़ा नही जाय   कर्मचारी हितार्थ  प्रसारित व प्रचारित,,

भारत रत्न

■ भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति शुरुआत से अबतक -
1. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1954)
2. डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन (1954)
3. चक्त्रवर्ती राजगोपालाचारी (1954)
4. मोक्षगुन्दम विवेस्वरया (1955)
5. जवाहरलाल नेहरू (1955)
6. डॉ. भगवान दास (1955)
7. पं. गोविंद वल्लभ पंत (1957)
8. धोंडे केशव कर्वे (1958)
9. पुरुषोत्तम दास टंडन (1961)
10. डॉ. बिधान चन्द्र रॉय (1961)
11. डॉ. राजेंद्र प्रसाद (1962)
12. डॉ. जाकिर हुसैन (1963)
13. पांडुरंग वामन केन (1963)
14. लाल बहादुर शास्त्री (1966)
15. इंदिरा गांधी (1971)
16. वराहगिरी वेंकट गिरि (1975)
17. कुमारस्वामी कामराज (1976)
18. मदर टेरेसा (1980)
19. आचार्य विनोबा भावे (1983)
20. खान अब्दुल गफ्फार खान (1987)
21. सिल्विया मरुदुर रामचंद्रन (1988)
22. नेल्सन मंडेला (1990)
23. डॉ. भीमराव अंबेडकर (1990)
24. सरदार वल्लभभाई पटेल (1991)
25. राजीव गांधी (1991)
26. मोरारजी देसाई (1991)
27. सत्यजीत रे (1992)
28. मौलाना अबुल कलाम आजाद (1992)
29. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (1992)
30. गुलजारी लाल नंदा (1997)
31. अरुणा आसफ अली (1997)
32. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (1997)
33. शंमुखावादिवु सुब्बुलक्ष्मी मदुरै (1998)
34. चिदम्बरम सुब्रमण्यम (1998)
35. पंडित रविशंकर (1999)
36. जयप्रकाश नारायण (1999)
37. गोपीनाथ बोरदोलोई (1999)
38. प्रोफेसर अमर्त्य सेन (1999)
39. उस्ताद बिस्मिल्ला खान (2001)
40. लता मंगेशकर (2001)
41. पंडित भीमसेन जोशी (2009)
42. सीएनआर राव (2014)
43. सचिन तेंदुलकर (2014)
44.हितेश भैसारे (2018)

नदियों के किनारे स्थित शहर

नदियों के किनारे बसे भारत के प्रमुख नगर (India's cities along the banks of rivers)
       शहर             - नदी                  - राज्य
1.   आगरा           - यमुना                - उत्तर प्रदेश
2.   अहमदाबाद    - साबरमती           - गुजरात
3.   इलाहाबाद      - गंगा                  - उत्तर प्रदेश
4.   अयोध्या         - सरयू                 - उत्तर प्रदेश
5.   बद्रीनाथ         - गंगा                  - उत्तराखंड
6.   कोलकाता      - हुगली                - पश्चिम बंगाल
7.   कटक            - महानदी             - ओडिशा
8.   नई दिल्ली       - यमुना               - दिल्ली
9.   डिब्रूगढ़          - ब्रह्मपुत्र              - असम
10. फिरोजपुर       - सतलज             - पंजाब
11. गुवाहाटी        - ब्रह्मपुत्र               - असम
12. हरिद्वार          - गंगा                   - उत्तराखंड
13. हैदराबाद        - मूसी                  - तेलंगाना
14. जबलपुर        - नर्मदा                - मध्य प्रदेश
15. कानपुर          - गंगा                  - उत्तर प्रदेश
16. कोटा             - चंबल                - राजस्थान
17. जौनपुर          - गोमती               - उत्तर प्रदेश
18. पटना             - गंगा                  - बिहार
19. राजमुंदरी        - गोदावरी            - आंध्र-प्रदेश
20. श्रीनगर           - झेलम               - जम्मू और कश्मीर
21. सूरत              - ताप्ती                - गुजरात
22. तिरूचिरापल्ली - कावेरी              - तमिलनाडु
23. वाराणसी         - गंगा                 - उत्तर प्रदेश
24. विजयवाडा      - कृष्णा               - आंध्र प्रदेश
25. वडोदरा           - विश्वमित्री           - गुजरात
26. मथुरा              - यमुना               - उत्तर प्रदेश
27. औरैया             - यमुना              - उत्तर प्रदेश
28. इटावा              - यमुना              - उत्तर प्रदेश
29. बंगलौर            - वृषभावती        - कर्नाटक
30. फर्रुखाबाद       - गंगा                - उत्तर प्रदेश
31. फतेहगढ़          - गंगा                - उत्तर प्रदेश
32. कन्नौज             - गंगा               - उत्तर प्रदेश
33. मंगलौर            - नेत्रवती            - कर्नाटक
34. शिमोगा            - तुंगा नदी         - कर्नाटक
35. भद्रावती           - भद्रा               - कर्नाटक
36. होसपेट             - तुंगभद्रा          - कर्नाटक
37. कारवार            - काली             - कर्नाटक
38. बागलकोट         - घटप्रभा          - कर्नाटक
39. होन्नावर             - श्रावती           - कर्नाटक
40. ग्वालियर            - चंबल             - मध्य प्रदेश
41. गोरखपुर            - राप्ती             - उत्तर प्रदेश
42. लखनऊ             - गोमती           - उत्तर प्रदेश
43. कानपुर              - छावनी           - गंगा उत्तर प्रदेश
44. शुक्लागं              - गंगा              - उत्तर प्रदेश
45. चकेरी                - गंगा               - उत्तर प्रदेश
46. मालेगांव             - गिर्ना नदी       - महाराष्ट्र
47. संबलपुर             - महानदी         - ओडिशा
48. राउरकेला           - ब्राह्मणी          - ओडिशा
49. पुणे                   - मुथा              - महाराष्ट्र
50. दमन                  - गंगा नदी        - दमन
51. मदुरै                   - वैगई            - तमिलनाडु
52. तिरुचिरापल्ली      - कावेरी          - तमिलनाडु
53. चेन्नई                  - अड्यार         - तमिलनाडु
54. कोयंबटूर             - नोय्याल        - तमिलनाडु
55. इरोड                  - कावेरी          - तमिलनाडु
56. तिरुनेलवेली         - थमीरबारानी  - तमिलनाडु
57. भरूच                 - नर्मदा           - गुजरात
58. कर्जत                 - उल्हास         - महाराष्ट्र
59. नासिक               - गोदावरी        - महाराष्ट्र
60. महाड                 - सावित्री         - महाराष्ट्र
61. नांदेड़                 - गोदावरी        - महाराष्ट्र
62. नेल्लोर               - पेन्नार           - आंध्र-प्रदेश
63. रुड़की-    गंगा -
उत्तराखंड

विशिष्ट पोस्ट

SOME USEFUL WEBSITES ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT

👌SOME USEFUL  WEBSITES  ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT_* www.khanacademy.org www.academicearths.org www.coursera.com www.edx.org www.ope...