शनिवार, 16 अप्रैल 2016

हिंदी गतिविधियां

1. सहजता से अपनी बात कह सकें व दूसरों की बात धैर्यपूर्वक सुनें। 2. उन्हें अपनी कल्पना की उड़ान भरने के भरपूर मौके मिलें। 3. वे अपने अनुभव साझा कर पा रहे हों व एक- दूसरे के साथ मिलकर सीख रहें हों। 4. बच्चों में मौखिक चिन्‍तन व तर्क शक्ति का विकास हो पा रहा हो। 5. बच्चे अपनी पाठ्यपुस्तकें व अन्य सामग्री को समझकर पढ़ पाएँ। 6. उनमें स्वेच्छा से पढ़ने-लिखने की प्रवृति का विकास हो। 7. बच्चे अपने अनुभवों व पढ़ने के दौरान बनी समझ का उपयोग अपने लिखने में कर पा रहे हों। 8. उन्हें अपनी हिन्दी की कक्षा अच्छी लगे। 9. वे प्रतिदिन स्कूल आना चाहें। मैंने अपनी हिन्दी की कक्षा के लिए कुछ गतिविधियाँ निर्धारित कीं व कक्षा 1 से 5 तक समूह गतिविधियों के हिसाब से तय किए। बातचीत को अपने काम का आधार बनाया व उसे एक संसाधन के तौर पर इस्तेमाल किया। कार्ययोजना मैंने अपनी कार्ययोजना को मुख्यताः दो भागों में विभक्त किया। 1. कक्षा 1 व 2 के लिए 2. कक्षा 3 ,4 व 5 के लिए अपनी कार्ययोजना के लिए मैंने बहुत सी गतिविधियाँ/अभ्यास कार्य तैयार किए । 1. बच्चों के साथ दरी पर गोले में बैठना। 2. बच्चों को कविता, गीत, कहानी सुनाना/बच्चों से गीत, कविता, कहानी सुनना। 3. बच्चों द्वारा कविताएँ, गीत दोहराना। 4. किसी चयनित विषय या सन्‍दर्भ पर बातचीत करना। 5. बच्चों के अनुभवों को सुनना व उनका उपयोग पढ़ने-लिखने में करना। 6. शब्द चित्रों की मदद से पढ़ना। 7. वाक्य बनाना : अलग-अलग चित्रों पर/शब्दों पर/ चित्र पर/किसी विषय पर। 8. पाठ्यपुस्तकें पढ़ना व अभ्यास कार्य करना। 9. मिलकर पढ़ना । 10. अनुच्छेद /कहानी पढ़ना व इस पर प्रश्न बनाना। 11. पुस्तकालय से पुस्तकें पढ़ना । 12. पुस्तकालय की पुस्तकों से कहानी सुनाना व बच्चों को उन्हें पढ़ने को प्रेरित करना। 13. पुस्तकालय का उपयोग पाठ्यपुस्तकों के साथ करना। 14. तार्किक कौशल बढ़ाने वाले प्रश्न। 15. कहानी पर नाटक करना। 16. लिखना। मात्राओं की पहचान।श्रुतलेख। 17. मिलकर कहानी बनाना। 18. अधूरी कहानी पूरी करना। 19. दिए गए शब्दों से कहानी बनाना। 20. दिए गए विषय या पंक्तियों पर कविता लिखना। 21. कविता से कहानी बनाना। 22. किसी कविता को आधार बनाकर नई कविता लिखना। 23. किसी विषय पर अपने अनुभव लिखना। 24. प्रतिदिन गाँव के समाचार बोलना-लिखना। 25. अपने विद्यालय व आसपास हो रही घटनाओं का सूक्ष्म अवलोकन करना व उसे लिखने का प्रयास करना। मैंने इन गतिविधियों का बच्चों की कक्षा व स्तरानुसार उपयोग किया। कई गतिविधियाँ ऐसी थीं जिन्हें छोटे बच्चे स्वयं तो नहीं करते पर बड़े बच्चों को करते हुए देखते। जब बाद में मैं उनके साथ इन गतिविधियों को करती तो उन्हें पहले से थोड़ा-बहुत मालूम होता जिससे उनके साथ काम करने में आसानी होती।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

SOME USEFUL WEBSITES ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT

👌SOME USEFUL  WEBSITES  ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT_* www.khanacademy.org www.academicearths.org www.coursera.com www.edx.org www.ope...