मंगलवार, 29 अगस्त 2017

कठिन शब्दों का प्रयोग-
श्रृंखला, सृष्टि,  दृष्टि , पृथ्वी, पृष्ठ,पृष्ठभूमि,  पृष्ठों,  पृष्ठभाग,  सृजन, सृजनात्मक,  श्रीकृष्ण, श्रीवास, श्रीनख, दृश्य ,धृतराष्ट्र, दृष्टिकोण, दृश्यों, दृष्टिगत, अमृत, अमृतसर, अमृता, आकृति ,आकृष्ट, अकृषित , आवृत, आवृत्ति, आवृत्तियों, आवृत्तियाँ, कृपया, कृपानिधान, कृपाचार्य, कृपालु, कृपया, कृपाल, कृपण, कृपा,गृह, गृहमंत्री, गृहस्थ, गृहस्थी ,    गृहयुद्ध ,गृहणी, घृणा, घृणित, घृत, कृष्णपक्ष, कृतज्ञता, कृतज्ञ, कृतज्ञतापूर्वक, कृषि, कृष्णलीला ,कृच्छ, तृतीय, तृप्ति, तृष्णा, तृषा, तृप्त , दृष्टि, दृष्टिकोण, दृश्य, दृश्यों, दृष्टिगत,  दृढ़, धृति, दृग ,धृग , नृत्य, नृप, नृशंस, नृसिंह, नृजातीय, नृपति, नृपेंद्र, नृपेंद्र, मृत्यु, मृत, मृतक, मृगशिरा, मृगी,मृगनयनी, मृगतृष्णा, मृगछाला , मृच्छकटिक, मृज ,मृदुल ,मृदुभाषी , मृदंगा, मृदाएं मृदा,मृदङ्ग, मृदा अपर्दन, मृदादोष, आगृह ,अदृष्ट,अदृश्य, अदृश्यता, अश्पृश्यता, अश्पृश

साथियो,

*देश की रक्षा और सुरक्षा का दायित्व बॉर्डर पर तैनात सैनिकों का होता है*
और वे अपना सब कुछ त्याग कर अपने कर्तव्य और दायित्वों का निर्वहन भली-भांति करते है जिस पर हम सभी को नाज है।

*ठीक उसी तरह देश के अंदर समाज की रक्षा और लोगो को सही दिशा दिखाना और लोगो की दशा में सुधार करने का दायित्व शिक्षकों का होता है।*
किंतु..
आज शिक्षक में इतनी क्षमता नही रह गई है कि वे..
*अपने हित के लिए सही दिशा तय कर अपने स्वयं के दशा में सुधार ला सके।*
=====================

साथियो,
निकट भविष्य में कई संघो के द्वारा विभिन्न प्रकार के आंदोलन का आह्वान किया गया है।
किंतु..
कोई ये बताने को तैयार नही है कि वे इस प्रस्तावित आंदोलन से आपकी समस्या का समाधान..
*कब तक??*
*और कैसे?? कर सकते है।*
क्योंकि..
वे सिर्फ..
*अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे है।*
*किसी के हक की नही*

साथियो,
ये यदि किसी के हक के लिए लड़ाई लड़ते होते तो आज ये..

*एक होते.....अनेक नही*

साथियों,
ये अनेकता में बल दिखाने और लुभाने के प्रयास में लगे है जब कि यह सर्वविदित है कि..

*बल एकता में ही होती है*
                         अनेकता में नही
=====================

समझ बदलो_सोच बदलेगा

पिता बेटे को डॉक्टर बनाना चाहता था। बेटा इतना मेधावी नहीं था कि PMT क्लियर कर लेता। इसलिए दलालों से MBBS की सीट खरीदने का जुगाड़ किया गया। जमीन, जायदाद जेवर गिरवी रख के 35 लाख रूपये दलालों को दिए, लेकिन वहाँ धोखा हो गया।

फिर किसी तरह विदेश में लड़के का एडमीशन कराया गया, वहाँ भी चल नहीं पाया। फेल होने लगा.. डिप्रेशन में रहने लगा। रक्षाबंधन पर घर आया और यहाँ फांसी लगा ली। 20 दिन बाद माँ बाप और बहन ने भी कीटनाशक खा के आत्म हत्या कर ली।

अपने बेटे को डॉक्टर बनाने की झूठी महत्वाकांक्षा ने पूरा परिवार लील लिया। माँ बाप अपने सपने, अपनी महत्वाकांक्षा अपने बच्चों से पूरी करना चाहते हैं ...

मैंने देखा कि कुछ माँ बाप अपने बच्चों को
Topper बनाने के लिए इतना ज़्यादा अनर्गल दबाव डालते हैं कि बच्चे का स्वाभाविक विकास ही रुक जाता है।

आधुनिक स्कूली शिक्षा बच्चे की evaluation और grading ऐसे करती है जैसे सेब के बाग़ में सेब की खेती की जाती है। पूरे देश के करोड़ों बच्चों को एक ही syllabus पढ़ाया जा रहा है .......

For Example  -- जंगल में सभी पशुओं को एकत्र कर सबका इम्तहान लिया जा रहा है और पेड़ पर चढ़ने की क्षमता देख के Ranking निकाली जा रही है। यह शिक्षा व्यवस्था ये भूल जाती है कि इस प्रश्नपत्र में तो बेचारा हाथी का बच्चा फेल हो जाएगा और बन्दर First आ जाएगा।

अब पूरे जंगल में ये बात फ़ैल गयी कि कामयाब वो जो झट से कूद के पेड़ पर चढ़ जाए। बाकी सबका जीवन व्यर्थ है।

इसलिए उन सब जानवरों के,  जिनके बच्चे कूद के झटपट पेड़ पर न चढ़ पाए, उनके लिए कोचिंग Institute खुल गए, व्हाँ पर बच्चों को पेड़ पर चढ़ना सिखाया जाता है। चल पड़े हाथी, जिराफ, शेर और सांड़, भैंसे और समंदर की सब मछलियाँ चल पड़ीं अपने बच्चों के साथ, Coaching institute की ओर ........ हमारा बिटवा भी पेड़ पर चढ़ेगा और हमारा नाम रोशन करेगा।

हाथी के घर लड़का हुआ .......
तो उसने उसे गोद में ले के कहा- 'हमरी जिन्दगी का एक ही मक़सद है कि हमार बिटवा पेड़ पर चढ़ेगा।' और जब बिटवा पेड़ पर नहीं चढ़ पाया, तो हाथी ने सपरिवार ख़ुदकुशी कर ली।

अपने बच्चे को पहचानिए। वो क्या है, ये जानिये। हाथी है या शेर ,चीता, लकडबग्घा , जिराफ ऊँट है या मछली , या फिर हंस , मोर या कोयल ? क्या पता वो चींटी ही हो ?

और यदि चींटी है आपका बच्चा, तो हताश निराश न हों। चींटी धरती का सबसे परिश्रमी जीव है और अपने खुद के वज़न की तुलना में एक हज़ार गुना ज्यादा वजन उठा सकती है।

इसलिए अपने बच्चों की क्षमता को परखें और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें.. हतोत्साहित नही......����

शुक्रवार, 7 जुलाई 2017

सभी सम्मानीय संस्था प्रमुख एवम शिक्षक साथियों को सादर अभिवादन -- डॉ. ए. पी.जे. अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान तृतीय वर्ष का सामाजिक अंकेक्षण 5 जुलाई से प्रारम्भ होने जा रहा है । प्रथम चरण का ग्रेडिंग हमारे विभाग के प्राचार्य / व्याख्याता / मिडिल प्रधानपाठक द्वारा स्थानीय 10 सदस्यों के समूह के साथ होगा । रुब्रिक्स के 20 बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाएगा । अभी 2--3 दिन का अल्प समय हमारे पास है जिसमें हम इन बिंदुओं को आसानी से ठीक कर सकते हैं -- शाला प्रबंधन समिति की बैठक यदि नहीं किये हों तो 5 जुलाई तक कर लें एवम पंजी संधारण तथा अकादमिक बिंदुओं को भी अनिवार्य रूप से शामिल कर लेवें । 2 . माता समिति गठन पंजी एवम बैठक तथा उनके द्वारा बच्चों के लिए कृत कार्यवाही । 3. बालकान /पाठकान पंजी संधारण एवम अवकाश का दस्तावेजीकरण । 4. शाला विकास योजना (sdp ) पंजी का संधारण एवम दीवार में प्रदर्शन , जिसमें गुणवत्ता सुधार के बिंदु शामिल हो । 5. शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य समूह में जिसमें बच्चे स्वप्रेरित होकर कार्य करते हों । टी एल एम निर्माण । 6. पीएलसी पंजी का निर्माण एवम विषयवार कठिनाइयों को दूर करने पीएलसी सदस्यों का लिया गया सहयोग जरूर अंकित हो । 7. प्रिंट रिच का उपयोग एवम गणित , अंग्रेजी , विज्ञान कार्नर की स्थापना सह उपयोगिता । 8. शिक्षक डायरी बनाना एवम विषयवार शिक्षण योजना को शामिल कर अध्यापन साथ ही प्रधानपाठक द्वारा अनुमोदन । 9. पठन एवम लेखन कौशल विकास हेतु श्रुत लेख , धाराप्रवाह पठन हेतु प्रत्येक बच्चे को तैयार करना । 10. गणित / अंग्रेजी किट का उपयोग , बच्चे गणितीय संक्रियाओं को जाने एवम कर पाए । 11. विज्ञान / पर्यावरण पर प्रयोग आधारित कार्य । 12. शाला में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग बच्चे कर पाएं । जैसे- पुस्तकालय , पेयजल , TLM  , महापुरुषों की जानकारी , कबाड़ से जुगाड़ इत्यादि । 13. प्रत्येक बच्चे की प्रगति का रिकार्ड ( मूल्यांकन पंजी , प्रोग्रेस चार्ट जिसमें सतत प्रगति की जानकारी विषयवार दिखे ) साथ ही पालक के समक्ष परिणाम साझा हो । शाला प्रबन्धन समिति के बैठक पंजी में भी बच्चों के प्रगति पर काम दिखे । 14. शालेय स्वच्छता एवम अच्छी आदतों का विकास - इसके लिए अनिवार्य रूप से बाल केबिनेट का गठन कर पंजी संधारण एवम स्वच्छता मंत्री सहित अलग अलग विभाग का मंत्री बनाकर बच्चों को दायित्व देना । 15. CAC द्वारा अकादमिक निरीक्षण एवम विषयगत सपोर्ट ( निरीक्षण पंजी व्यवस्थित रखें ) 16. पढ़ाई के साथ साथ शाला में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से संबंधित पंजी । इन पर तैयारी कर लेवें । यदि किन्हीं बिंदुओं पर समझ ना बने तो मुझसे अवश्य सहयोग लें । यह कार्य स्टॉफ के सामूहिक प्रयास से ही सम्भव है अतः सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करें । यदि हम सब मिलकर कार्य करेंगे तो हमारे संकुल का एक भी स्कूल फोकस स्कूल के रूप में चिन्हांकित नहीं होगा । तुम दो कदम बढ़ो , मैं दस कदम बढूंगा । " इन्हीं अपेक्षाओं के साथ - अग्रिम शुभकामनाएं ।

सामाजिक अंकेक्षण

सभी संकुल प्रभारी एवं संकुल समन्वयक प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शालाओं में आज से सामाजिक अंकेक्षण हेतु ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है ,सामाजिक अंकेक्षण हेतु प्रधानपाठक विद्यालय स्तर पर निम्न व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लें -
1. 10 सदस्य सुगमकर्ता करता दल का गठन अनिवार्य रूप से कर लें, जिनके सहयोग से नोडल अधिकारी सामाजिक अंकेक्षण करेंगे ।
2. 20 बिंदुओं के रूब्रिक्स दो प्रति में विद्यालय में उपलब्ध हो ।
3.विद्यालय में साफ-सफाई शौचालय चालू हालत में होने चाहिए ।
4.एसएमसी का गठन कर उसकी सूची दीवाल पर प्रदर्शित हो।
5. हमारे आदरणीय गुरुजन का चाट या फ्लेक्सी लगा हो।
6. विद्यालय में 42 इंच×18 इंच का आईना ,कंघी, नेलकटर उपलब्ध रहे। 7.शिक्षक शिक्षक डायरी संधारित हो ।
8.कमजोर बच्चों की सूची अलग से उपलब्ध हो एवं उनके लिए शिक्षक द्वारा क्या प्रयास किया जा रहा है इसका विवरण हो ।9.विद्यालय ग्राम के शाला आने योग्य बच्चे 6-14 आयु वर्ग का सर्वे पंजी संधारित हो ।
10. प्रधान पाठक संभव हो तो सरपंच व सचिव से संपर्क कर ग्रामसभा को विद्यालय में करवाने का प्रयास करें ।
11.पलकों की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ।
          उपरोक्त व्यवस्थाएं विद्यालय स्तर पर हो गई है अथवा नहीं इसकी समीक्षा संकुल समन्वयक स्वयं कर लें सामाजिक अंकेक्षण पश्चात उसी दिवस रूब्रिक्स का एक प्रति बीआरसी कार्यालय में ऑनलाइन एंट्री हेतु उपलब्ध कराएं।

बुधवार, 7 जून 2017

सौर परिवार गीत

सूरज है  सबका  मुखिया,  

आठ संतानों वाला।      

सब  इसकी परिक्रमा हैं करते,     

ये  है बड़ा  मतवाला।    

                   

बुध है देखो सबसे छोटा ,              

पास में इसके रहता है।                

इसी  वजह से छोटा  होकर भी ,      

सबसे गर्म ये लगता है।     

             

फिर आता है शुक्र  प्यारा ,            

टिम टिम करता तारा है।           

पर सतह इसकी खूब गरम,

दहकता हुआ अंगारा है।

 

सबसे पहले आकर फिर भी ,       

बाद मे सबके जाता है।                 

सबके दिल को भाता इतना,        

सबसे सुन्दर कहलाता है।    

        

फिर आती है पृथ्वी अपनी,           

जीवन सबको देती है।                  

हवा पानी सब इस पर रहते ,       

ये अनोखी कहलाती है।    

            

मंगल करता दंगल देखो,               

लाल लाल हो जाता है।                

जीवन की कल्पना इस पर करते,    

लाल ग्रह कहलाता है।                 

  

बृहस्पति है गुरु सबके राजा ,         

सबसे बड़े कहलाते हैं ।                

दूर बहुत है रहते इतना,                 

जान न इनको पाते हैं।     

              

नाम शनि है घेरा एक,                     

चारों ओर है रहता।                       

वलय  नाम है इस कवच का ,       

साथ मे हरदम रहता।     

               

बाद मे आते है अरुण वरुण,           

कुछ नहीं कह पाते हैं,                   

अंधेरे मे रहते है ,                          

नजर नही  ये आते हैं।   

विशिष्ट पोस्ट

SOME USEFUL WEBSITES ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT

👌SOME USEFUL  WEBSITES  ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT_* www.khanacademy.org www.academicearths.org www.coursera.com www.edx.org www.ope...