मंगलवार, 22 मई 2018

महत्वपूर्ण तथ्य

रसायन विज्ञान के बेहद महत्वपूर्ण तथ्य - RRB ALP & Group-D, and SSC CGL

1. एन्थ्रासाइट कोयले में सर्वाधिक कार्बन की मात्रा होती है । बिटुमिनस कोयला विश्व में सर्वाधिक पाया जाता है। पीट कोयला सबसे निम्न कोटि का कोयला है।

2. मोनोजाइट थोरियम का अयस्क है । भारत में थोरियम सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है । थोरियम पर आधारित फास्ट ब्रिडर रियक्टर कलपक्कम में स्थापित किया गया है।

3. पारा, पारदित समिश्रित मंे अनिवार्य रूप से सम्मलित होता है ।

4. कार्नेलाइट मैग्निशियम का खनिज है।

5. गन मैटल , ताॅवा टिन और जिंक का मिश्र धातु है।

6. हेमेटाइट लौह अयस्क होता है ।

7. चुना और कोयले का प्रयोग लौह अयस्क को प्रगलित करने में होता है ।

8. चीटियां काटती है तो वे फोर्मिक अम्ल अन्तःक्षेपित करती है ।

9. मिथाइल एल्कोहल पीने से अन्धता आती है।

10. फोटो ग्राफी में ‘‘स्थायीकर‘‘ के रूप में सोडियम थायोसल्फेट प्रयोग होता है ।

11. पानी आयनिक लवण का सुविलायक है क्योकि उसका द्विध्रुव आघुर्ण अधिक है। 12. सिरका एसिटिक अम्ल का जलीय विलयन है ।

13. सोडियम क्लोराइड लवणो का सागरीय जल की लवणता में अधिकतम योगदान होता है ।

14. लैक्टिक अम्ल, दूध में पाया जाता है।

15. साइटिंक अम्ल , नीबू मंे पाया जाता है।

16. ब्यूटाइरिक अम्ल, खराब मक्खन में पाया जाता है।

17. जल में अमोनिया आसानी से घुल जाता है।

18. भारी जल एक प्रकार का मन्दक है।

19. कठोर जल साबून से कपडे धोने और बाॅयलर्स में प्रयोग के लिये उपयुक्त नही होता है।

20. फोटोग्राफी रंगीन फोटो फिल्म को साफ करने में आक्जैलिक अम्ल प्रयोग किया जाता है।

21. पानी का भारीपन सोडियम और मैग्निशियम के सिलिकेटो के कारण होता है।

22. लहसुन और प्याज में आने वाली तीक्ष्ण गन्ध उनमे पौटेशियम की उपस्थिति के कारण आती है।

23. पनीर एक जैल का उदाहरण है।

24. फलों के रस में मैलिक अम्ल पाया जाता है।
25. अम्लीय स्त्रवण जठर की विशिष्ठता है।

26. आॅक्जैलिक अम्ल का प्रयोग दाग निकालने में किया जाता है।

27. रासानियक तत्व के अणु के सन्दर्भ में चुम्बकिय क्वाण्टम संख्या का सम्बंध अभिविन्यास से है।

28. जर्मन सिल्वर में निकिल , क्रोमियम और ताॅबे का मिश्रण होता है ।

29. वाहनों से निकलने वाले धुऐं में सीसा एक प्रमुख हानिकारक तत्व है इससे मानसिक रोग होता है।

30. ब्लीचिंग पाउडर में क्लोरीन तथा हाइपो में सोडियम होता है।

31. लोहे के साथ क्रोमियम मिलाने पर उसमें उच्चताप का प्रतिरोध करने की क्षमता और उच्च कठोरता एवं अपघर्षण प्रतिरोधकता आ जाती है।

32. पैटंोल इंजन में अपस्फोटन या नोदन को कम करने के लिए पैटंोल में टैटंा एथिल लेड को मिलाया जाता है।

33. प्राकृतिक रबड आइसोप्रीन का बहुलक है। प्राकृतिक रबड लैटेक्स दूध के रूप में पेडों से निकाली जाती है।

34. स्टेनलेस स्टील बनाने के लिए निकिल और क्रोमियम को प्रयोग किया जाता है।

35. कच्चा लोहा, मृदुइस्पात, ढलवा लोहा में कार्बन तत्व अवरोही क्रम में उपस्थित होते हंै।

36. कांसा, तांबा एवं टिन का मिश्रण है।

37. अमोनिया एक रासायनिक यौगिक है।

38. टैफलाॅन तथा डेक्रॅान, प्लास्टिक के वहुलक है

39. नियोप्रीन संश्लेषित रबड है।

40. पाॅलिथीन , पाॅलिएथिलीन का बहुलक है

41. कोयला तथा हाइडंोकार्बन को दहन करने पर उत्पन्न प्रदुषण कार्बनमोनोआॅक्साइड तथा कार्बनडाईआॅक्साइड के मिश्रण होता है।

42. प्राकृतिक रबड को अधिक मजबूत तथा प्रत्यास्थ बनानेे के लिए उसमें सल्फर मिलाया जाता है।

43. कैल्शियम सल्फेट उर्वरक नही है।

44. लोहा पारे के साथ मिलकर अमलगम मिश्रधातु नही बनाता है इसलिए पारे को लोहे के पात्र में रखा जाता है। शेष सभी धातुएं पारे के साथ अमलगम मिश्रधातु बनाती है।
45. हैलोजन गैसों में सबसे अभिक्रियाशील गैस फ्लोरीन होती है।

46. आॅक्सीजन एक अनुचुम्बकीय तत्व है।

47. हाइडंोजन का ईधनमान सर्वाधिक होता है।

48. स्टंीट लाइट के वल्व में सोडियम का प्रयोग होता है।

49. हीमोग्लोबीन में आयरन, क्लोरोफिल में मैग्निशियम, पीतल में ताॅबा एवं विटामिन बी12 में कोबाल्ट उपस्थित होता है।

50. प्लेटिनम सबसे कठोर धातु होती है।

51. हीरा स्वयं में एक मूल तत्व होता है।

52. पेंसिल में लिखने में प्रयोग होने वाला लेड, ग्रेफाइट का बना होता है।

53. फ्यूज में प्रयोग होने वाला तार उच्च प्रतिरोध शक्ति तथा निम्न गलनांक का होता है। 54. जस्ता एक विद्युत अचुम्बकीय पदार्थ है।

55. हीलियम गैस आॅक्सीजन से प्रतिक्रिया नही करती है।

56. अग्निशमन यन्त्र में कार्वनडाई आॅक्साइड गैस का प्रयोग किया जाता है।

57. लोहे पर कलई चढाने के लिए जस्ते का प्रयोग किया जाता है इस प्रक्रिया को गैल्वनाइजेशन यशदलेपन कहते है।

58. आयनिक यौगिक एल्कोहल में अविलेय होते है।

59. एल्युमिनियम चुम्बक के द्वारा आकर्षित नही होती है।

60. पृथ्वी पर लगभग 100 प्रकार के रासायनिक तत्व पाये जाते है।

61. सर्वाधिक स्थायी तत्व आॅक्सीजन है।

62. सोडियम तत्व जल से हल्का होता है।

63. नाइक्रोम एक ऐसा पदार्थ है जो बहुत कठोर तथा बहुत तन्य है।

64. एसिटिलीन का प्रयोग बैल्डिंग उद्योग तथा प्लास्टिक निर्माण करने में प्रयुक्त की जाती है इसका प्रयोग फलों को सुरक्षित रखने में किया जाता है

65. एथिलीन का प्रयोग क्रत्रिम रूप से फलोें को पकाने के लिए किया जाता है।

66. टाॅर्चलाइट , विधुत क्षुरक शेवर आदि साधनों में प्रयुक्त बैटरी में सीसा परआॅक्साइड और सीसा इलैक्टंोड के रूप में प्रयुक्त होता है।

67. कार्बनडाइआॅक्साइड को शुष्क बर्फ भी कहा जाता है।

68. कैंसर के उपचार में कोबाल्ट-60 का प्रयोग किया जाता है।

69. रक्त रोगों के उपचार को ‘‘ जीन थैरपी ‘‘ कहा जाता है।

70. क्रायोजेनिक्स अतिनिम्नताप है इसे परमताप भी कहा जाता है।

71. आर0डी0एक्स0 एक विस्फोटक है।

72. खाद्य पदार्थ के परिरक्षण हेतु बेंजोइक अम्ल प्रयोग किया जाता है।

73. फ्लोरोसेन्ट टयूब प्रतिदिप्ति बल्ब में नियाॅन गैस भरी जाती है।

74. सामान्य टयूब लाइटोें में नियाॅन के साथ सोडियम वाष्प होती है।

75. एल0 पी0 जी0 में मुख्यतः ब्यूटेन गैस होती है।

76. नाइटंोक्लोरोफाॅर्म विस्फोटक नही है।

77. आर्सेनिक-74 टयूमर, केाबाल्ट-60 कैंसर , आयेाडिन-131 थायराॅयड ग्रन्थि की सक्रियता, सोडियम-24 रक्त व्यतिक्रम में प्रयोग किया जाता है।

78. बोरोन कार्बाइड व्यापक रूप से हीरे के पश्चात सबसे कठोर पदार्थ के रूप में प्रयुक्त होता है।

79. एसिटिक एसिड सिरका बनाने के लिए शीरा अति उत्तम कच्चा माल है।

80. फ्लिन्ट काॅच का उपयोग कैमरा एवं दूरबीन के लैंस व विधुत बल्ब, पाइरेक्स काॅच का उपयोग प्रयोगशाला के उपकरण आदि, क्रुक्स काॅच का उपयोग धूप चश्मों के लेंस तथा पोटाश काॅच का उपयोग टयूब लाइट, बोतलें व दैनिक प्रयोग के बर्तन में किया जाता है।

81. ब्लीचिंग चूर्ण का प्रयोग मुख्य रूप से जल को विसंक्रमित करने के लिए होता है। 82. अम्ल अथवा क्षार के परीक्षण के लिए लिटमस पेपर का प्रयोग किया जाता है जब लिटमस पेपर लाल से नीला हो जाता है तो क्षार होता है एवं नीले से लाल हो जाता है तो अम्ल होता है।

83. एप्सम लवण का प्रयोग सारक शोधक के रूप में होता है।

84. नीला थोथा को काॅपर सल्फेट कहते है।

85. एप्सम साॅल्ट को मैग्निशियम सल्फेट कहते है।

86. बेकिंग सोडा को सोडियम बाई कार्बोनेट कहते है।

87. कास्टिक सोडा को सोडियम हाइडंाक्साॅइड कहते है।

88. चूनापत्थर का रासायनिक नाम कैल्सियम कार्बोनेट है।

89. आॅक्सीजन तथा भारी हाइडंोजन के यौगिक को गुरूजल कहते है।

90. हाइपो जो फोटोग्राफी मंे प्रयोग किया जाता है का रासायनिक नाम है सोडियम थायोसल्फेट है ।

91. मैग्निशियम हाइडंोक्साइड को मिल्क आॅफ मैग्निशिया कहते है।

92. चेचक की खोज एडवर्ड जेनर ने की थी ।

93. पेनिसिलीन की खोज अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने की थी ।

94. एक्स रे की खोज डब्ल्यू के0 रोन्टजन ने की थी ।

95. माणिक्य तथा कोरन्डम एल्यूमिनियम के अयस्क होते है।

96. बालू सिलिकन का अयस्क होता है।

97. संगमरमर कैल्सियम से प्राप्त होता है।

98. टाइटेनियम डाईआॅक्साइड का प्रयोग सफेद पेंट बनाने के लिए किया जाता है।

99. सोडियम सिलिकेट का प्रयोग शीशा बनाने में किया जाता है।

100. पोटेशियम सल्फेट का प्रयोग क्रत्रिम उर्वरक बनाने मे किया जाता है।

Antonyms

Antonyms are words that are opposite to each other. Here are a few words:

1. Above × Below (ऊपर × नीचे)
2. Add × Subtract (जोड़ना × घटाना)
3. All × None (सब × कोई नहीं)
4. Alone × Together (अकेला × साथ-साथ)
5. Always × Never (सदैव × कभी नहीं)
6. Back × Front (पीछे की ओर × आगे)
7. Before × After (से पहले × के बाद में)
8. Begin × End (प्रारंभ करना × समाप्त)
9. Big × Little (बड़ा × थोड़ा)
10. Cold × Hot (ठंडा × गरम)
11. Wide × Narrow (चौड़ा × संकरा)
12. Dark × Light (अँधेरा × उजाला)
13. Difficult × Easy (कठिन × आसान)
14. Dry × Wet (सूखा × गीला)
15. Early × Late (शीघ्र × देरी से)
16. East × West (पूर्व दिशा × पश्चिम)
17. Empty × Full (खाली होना × भरा हुआ)
18. Enter × Exit (प्रवेश होना ×  बाहर जाना)
19. Even × Odd (समान रूप से × अन्तर)
20. Fact × Fiction (हक़ीक़त × कल्पित कथा)
21. Private × Public (आत्मीय × सार्वजनिक)
22. Play × Work (खेलना ×  काम करना)
23. Part × Whole   (हिस्सा × पूरी तरह से)
24. Over × Under (ऊपर से × के नीचे)
25. Open × Close (खोलना × बंद)
26. On × Off (चालू × बन्द)
27. North × South (उतर × दक्षिण)
28. Near × far (पास × दूर)
29. Most × Least (सबसे अधिक × बहुत ही कम)
30. Loud × Quiet (उंचे स्वर का × शान्ति)
31. First × Last (पहला × आखरी)
32. Get × Give (ला देना × देना)
33. Tie × Untie  (गाँठ लगाना × खोल देना)
34. High × Low  (उँचाई × नीचे)
35. Inside × Outside (अंदर × बाहर)
36. Jolly × Serious (प्रफुल्ल × गंभीर)
37. Know × Guess (पता होना × अंदाजा लगाना)
38. Leave × Stay (छोड़ना × रोक)
39. Push × Pull ज़ोर (देना × खींचना)
40. Question × Answer (प्रश्न × उत्तर)
41. Raise × Lower (ऊँचा उठाना × गिराना)
42. Right × Wrong (सही × ग़लत)
43. Sad × Happy
44. Sit × Stand
45. Sweet × Sour
46. There × Here
47. Thick × Thin
48. Lock × Unlock
49. Throw × Catch
50. Safe × Dangerous

अभिभावकों के लिए

आदरणीय अभिभावक,
                 ग्रीष्मकालीन अवकाश की हार्दिक शुभकामनाएँ |
बच्चों के साथ हमने 10 महीने बहुत कुछ सीखा, उनकी देखभाल की | आपने ध्यान दिया होगा कि बच्चे भी विद्यालय से बहुत प्यार करते हैं | अगले 1½ माह बच्चे विद्यालय के बंधन से मुक्त होकर घर पर समय बिताने  वाले हैं | चलिए कुछ बातों को ध्यान में रखते हैं, जिनसे कि आने वाले 45 दिन बच्चों के लिए कुछ अलग प्रकार से फलदायी हो :–
1. बच्चों के साथ कम से कम 1 वक्त का खाना जरुर खाएँ | उन्हें भोजन का मूल्य बताएँ और किसान की कड़ी मेहनत के बारे में बताएँ और उन्हें भोजन को व्यर्थ करने से रोकें |
2. उन्हें स्वयं से अपनी थाली धोने दें | इससे बच्चे मेहनत का सम्मान करना सीखेंगे |
3. उन्हें भोजन बनाने में आपकी सहायता करने दें | उन्हें सब्जी व सलाद बनाने दें |
4. अंग्रेजी के कम से कम 5-5 शब्द रोज याद करवाएँ एवं एक कॉपी में लिखवायें |
5. कम से कम 3 पड़ोसियों से मिलिये एवं उनसे अच्छी पहचान बनाइये |
6. दादा – दादी / नाना – नानी से मिलने जाइए और आपके बच्चों को उनसे खुलकर मिलने दीजिए | उनका प्यार और संवेदनात्मक सहारा आपके बच्चे के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है | उनकी फोटो खींचिये |
7. अपने कार्य करने के स्थान पर बच्चों को ले जाइए , और उसे समझने दीजिए कि आप अपने परिवार के लिए कितनी कड़ी मेहनत करते हैं|
8. त्यौहार मनाना और बाजार जाना बिलकुल न भूलें |
9. अपने बच्चो में सब्जियों का बगीचा लगाने की प्रेरणा डालें साथ ही पेड़ - पौधों की जानकारियाँ बच्चों के लिए अति आवश्यक है|
10. आप अपने बचपन का एवं अपने परिवार का इतिहास अवश्य बताएँ |
11. बच्चों को बाहर मैदानी खेल खेलने की अनुमति दें | चोट खानें दें , धूल में रंगने दें | सब ठीक है | उन्हें गिरने दें, और चोट का अनुभव करने दें , नर्म – नर्म सोफे में आरामदायक जीवन जीने से बच्चे आलसी बनते हैं|
12. उनको भी जीव (पक्षी,मछली......आदि ) पालने दीजिये |
13. उन्हें आंचलिक गीत सिखाइये |
14. अपने बच्चों को T.V., मोबाइल, कम्प्यूटर, और अन्य उपकरणों से दूर रखिए , इन सबके लिए जीवन में बाद में भी समय है |
15. बच्चों के लिए कहानी की किताबें लायें जिसमें रंगबिरंगे चित्र हों |
16. बच्चों को चाकलेट, चिप्स, बिस्किट्स, कोल्ड ड्रिंक्स एवं तले भोजन से बचाएँ |
17. अपने बच्चें की आँखों में देखकर ईश्वर का धन्यवाद करें इस प्यारे उपहार के लिये कुछ ही वर्षों में वे नयी ऊचाईयों को छूएँगे |
18. बच्चों के साथ प्राकृतिक स्थल, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल या ऐतिहासिक स्थल पर भ्रमण पर अवश्य जाएँ | एक पालक होने के नाते अपने बच्चों के साथ समय बिताना आवश्यक है|
19.बच्चों को व्यायाम, मैदानी खेल,एवं  रूचि के अनुसार कोई नई गतिविधि का पाट्यक्रम (तैराकी,सुलेख,संगीत) आदि में सहभागिता कराएँ |
         शुभकामनाओं के साथ

जीत आपकी.... सोच आपकी

*जीत आपकी.....सोच आपकी*

एक बार एक Science की Research प्रयोगशाला में एक experiment किया गया। एक बड़े शीशे के टैंक में बहुत सारी छोटी छोटी मछलियाँ छोड़ी गयीं और फिर ढक्कन बंद कर दिया। अब थोड़ी देर बाद एक बड़ी शार्क मछली को भी टैंक में छोड़ा गया लेकिन शार्क और छोटी मछलियों के बीच में एक काँच की दीवार बनायीं गयी ताकि वो एक दूसरे से दूर रहें।

शार्क मछली की एक खासियत होती है कि वो छोटी छोटी मछलियों को खा जाती है। अब जैसे ही शार्क को छोटी मछलियाँ दिखाई दीं वो झपट कर उनकी ओर बढ़ी।
जैसे ही शार्क मछलियों की ओर गयी वो कांच की दीवार से टकरा गयी और मछलियों तक नहीं पहुँच पायी। शार्क को कुछ समझ नहीं आया वो फिर से छोटी मछलियों की ओर दौड़ी लेकिन इस बार भी वो विफल रही। शार्क को बहुत गुस्सा आया अबकी बार वो पूरी ताकत से छोटी मछलियों पे झपटी लेकिन फिर से कांच की दीवार बाधा बन गयी।

कुछ घंटों तक यही क्रम चलता रहा, शार्क बार बार मछलियों पर हमला करती और हर बार विफल हो जाती।

कुछ देर बाद शार्क को लगा कि वह मछलियों को नहीं खा सकती, यही सोचकर शार्क ने हमला करना बंद कर दिया वो थक कर आराम से पानी में तैरने लगी। अब कुछ देर बाद Scientists ने उस कांच की दीवार को शार्क और मछलियों के बीच से हटा दिया उन्हें उम्मीद थी कि शार्क अब सारी मछलियों को खा जाएगी।

लेकिन ये क्या, शार्क ने हमला नहीं किया ऐसा लगा जैसे उसने मान लिया हो कि अब वो छोटी मछलियों को नहीं खा पायेगी। काफी देर गुजरने के बाद भी शार्क खुले टैंक में भी मछलियों पर हमला नहीं कर रही थी।

इसे कहते हैं – सोच। कहीं आप भी शार्क तो नहीं? हाँ! हममें से काफी लोग उस शार्क की तरह ही हैं जो किसी कांच जैसी दीवार की वजह से ये मान बैठे हैं कि हम कुछ नहीं कर सकते। और हममें से काफी लोग तो ऐसे जरूर होंगे जो शार्क की तरह कोशिश करना भी छोड़ चुके होंगे।

लेकिन सोचिये जब टैंक से दिवार हटा दी गयी फिर भी शार्क ने हमला नहीं किया क्यूंकि वो हार मान चुकी थी, कहीं आपने भी तो हार नहीं मान ली? कोई परेशानी या अवरोध हमेशा नहीं रहता , क्या पता आपकी काँच की दीवार भी हट चुकी हो लेकिन आप अपनी सोच की वजह से प्रयास ही नहीं कर रहे।

आप भी कहीं ना कहीं ये मान बैठे हैं कि मैं नहीं कर सकता। पर मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि एक दिन आपकी दीवार भी जरूर हटेगी या हट चुकी होगी। जरुरत है तो सिर्फ आपके पुनः प्रयास की। तो सोचिये मत, प्रयास करते रहिये आप जरूर कामयाब होंगे.

English time

(आज हम सीखेंगे, किसी बात पर सहमति/असहमति कैसे दर्शानी चाहिए)

Phrases on agree (सहमति दर्शाना)

1. That's right!

2. Definitely!

3. Exactly!

4. So do I

5. No doubt about it.

6. We're in accord

7. Our thoughts are parallel

8. That's just what I was thinking.

9. I could not have said it any better

10. I think you are totally right about that.

11. You got it.

12. Absolutely!

13. I agree with you.

14. You're so right.

Phrases to use - to disagree (असहमति दर्शाना)

1. I agree with you to a point, but..

2. I understand what you are saying, however...

3. I see what you are saying, but..

4. I am afraid, I don't agree...

5. I'm sorry but, I just can't agree...

6. Sorry, but I really can't agree to that...

7. Hmm.. I wonder if it's true that...

8. I don't think that's such a good idea...

प्रेरक प्रसंग

यूनान देश के एक गाँव का लड़का जंगल में लकड़ियाँ काट के शाम को पास वाले शहर के बाजार मे बेचकर अपना गुजारा करता था. एक दिन एक विद्वान व्यक्ति बाजार से जा रहा था. उसने देखा कि उस बालक का गट्ठर बहुत ही कलात्मक रूप से बंधा हुआ है.

            उसने उस लड़के से पूछा- “क्या यह गट्ठर तुमने बांधा है?”

            लड़के ने जवाब दिया : “जी हाँ, मै दिनभर लकड़ी काटता हूँ, स्वयं गट्ठर बांधता हूँ और रोज शामको गट्ठर बाजार मे बेचता हूँ.”

            उस व्यक्ति ने कहा कि “क्या तुम इसे खोलकर इसी प्रकार दुबारा बांध सकते हो?”

            “जी हाँ, यह देखिए” – इतना कहेते हुए लडके ने गट्ठर खोला तथा बड़े ही सुन्दर तरीके से पुन: उसे बांध दिया. यह कार्य वह बड़े ध्यान, लगन और फूर्ती के साथ कर रहा था.

            लड्के की एकाग्रता, लगन तथा कलात्मक रीति से काम करने का तरीका देख उस व्यक्ति ने कहा “क्या तुम मेरे साथ चलोगे ? मै तुम्हे शिक्षा दिलाऊंगा और तुम्हारा सारा व्यय वहन करूँगा.”

            बालक ने सोच-विचार कर अपनी स्वीकृति दे दी और उसके साथ चला गया. उस व्यक्तिने बालक के रहने और उसकी शिक्षाका प्रबंध किया. वह स्वयं भी उसे पढ़ाता था.थोड़े ही समय में उस बालकने अपनी लगन तथा कुशाग्र बुद्धि के बल पर उच्च शिक्षा आत्मसात कर ली. बड़ा होने पर यही बालक युनान के महान दार्शनिक पाइथागोरस के नामसे प्रसिद्द हुआ.

            वह भला आदमी जिसने बालक की भीतर पड़ी महानता के बीज को पहचान कर उसे पल्लवित किया , वह था, वह था यूनान का विख्यात तत्त्व ज्ञानी डेमोक्रीट्स .

            इस कहानी से हम सीख ले सकते हैं कि हमें छोटे-छोटे कार्य भी लगन एवं इमानदारी से करने चाहियें , उसी में महानता के बीज छिपे होते है.

आक्सीजन का महत्व

यदि 05 सेकंड के लिए धरती से ऑक्सीजन गायब हो जाए तो क्या होगा???

05 सेकंड के लिए धरती बहुत, बहुत ठंडी हो जाएगी.

जितने भी लोग समुद्र किनारे लेटे हैं...उन्हें तुरंत सनबर्न होने लगेगा.

दिन में भी अँधेरा छा जाएगा.

हर वह इंजन रूक जाएगा जिनमें आंतरिक दहन होता है.
रनवे पर टेक ऑफ कर चुका प्लेन वहीं क्रैश हो जाएगा.
धातुओ के टुकड़े बिना वैल्डिंग के ही आपस में जुड़ जाएगे.
.
ऑक्सीजन न होने का यह बहुत भयानक साइड इफेक्ट होगा......

पूरी दुनिया में सबके कानों के पर्दे फट जाएगे....क्योंकि 21% ऑक्सीज़न के अचानक लुप्त होने से हवा का दबाव घट जाएगा.

सभी का बहरा होना पक्का है.

कंक्रीट से बनी हर बिल्डिंग ढेर हो जाएगी.

हर जीवित कोशिका फूलकर फूट जाएगी.
.
पानी में 88.8% ऑक्सीज़न होती है.
ऑक्सीजन ना होने पर हाइड्रोजन गैसीय अवस्था में आ जाएगी और इसका वाॅल्यूम बढ़ जाएगा.
हमारी साँसे बाद में रूकेगी, हम फूलकर पहले ही फट जाएँगे.

समुद्रो का सारा पानी भाप बनकर उड़ जाएगा.....क्योंकि बिना ऑक्सीजन पानी हाइड्रोजन गैस में बदल जाएगा और यह सबसे हल्की गैस होती है तो इसका अंतरिक्ष में उड़ना लाज़िमी है.

ऑक्सीजन के अचानक गुम होने से हमारे पैरों तले की जमीन खिसककर 10-15 किलोमीटर नीचे चली जाएगी.

........रूह कांप गई क्या???
ये न हो इस लिए अपने जीवनकाल में कुछ वृक्ष जरूर लगाएं....
और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाने के लिये प्रेरित करें....।।

विशिष्ट पोस्ट

SOME USEFUL WEBSITES ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT

👌SOME USEFUL  WEBSITES  ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT_* www.khanacademy.org www.academicearths.org www.coursera.com www.edx.org www.ope...