शनिवार, 8 अक्टूबर 2016

कैबिनेट मंत्री के संपर्क

अब कोई भी भारतीय नागरिक डायरेक्ट संपर्क कर सकता है मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री - मोबाइल नंबर !!!
1. राजनाथ सिंह (BJP UP-Lucknow) - गृहमंत्रालय +911123353881
2. सुषमा स्वराज (BJP MP-Vidisha) -विदेश मंत्रालय, विदेश मामले मंत्रालय +919868181930
3. एम वेंकैया नायडू (BJP KARNATAK) - शहरी विकास मंत्रालय, आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन, संसदीय मामले +919868181988
4. नितिन गडकरी (BJP MH-Nagpur) - सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, शिपिंग मंत्रालय +917122727145
5. मनोहर पर्रिकर (BJP Goa) - रक्षा मंत्रालय +919822131213
6. सुरेश प्रभु (BJP MH) - रेल मंत्रालय +919821589555
7. डीवी सदानंद गौड़ा (BJP KRNTK-Udupi Chikmanglur) - कानून एवं न्याय मंत्रालय +919448123249
8. उमा भारती (BJP UP-Jhansi) - जलसंसाधन मंत्रालय, नदी विकास तथा गंगा पुनरुद्धार +919953813664
9. डॉ. नजमा ए हेपतुल्ला (BJP MP) - अल्पसंख्यक मंत्रालय +919868181974
10. रामविलास पासवान (LJP BHR-Hajipur) - उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय +911123017681
11. कलराज मिश्रा (BJP UP-Deoria) - लघु उद्योग मंत्रालय (सूक्ष्म, लघु तथा मझोले उद्योग) +919818700040
12. मेनका संजय गांधी (BJP UP-Pilibhit) - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय +919013180192
13. अनंत कुमार (BJP KRNTK-Bangluru) - उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय +919868180337
14. रविशंकर प्रसाद (BJP BIHAR) - संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी +919868181730
15. जगत प्रकाश नड्डा (BJP Himachal) - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय +918800633377
16. अशोक गजपति राजू पशुपति (TD PAP-Vizianagaram) - नागरिक उड्डयन मंत्रालय +919440822599
17. अनंत गीते (SS MH-Raigarh) - भारी उद्योग तथा सार्वजनिक उद्यमिता मंत्रालय +919868180319
18. हरसिमरत कौर बादल (SAD PNB-Bathinda) - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग +919013180440
19. नरेंद्र सिंह तोमर (BJP MP-Gwalior) - खनन एवं इस्पात मंत्रालय +919013180134, +919425110500

गुरुवार, 22 सितंबर 2016

हिन्दी ज्ञान

*हिन्दी लिखने वाले अक़्सर 'ई' और 'यी' में, 'ए' और 'ये' में और 'एँ' और 'यें' में जाने-अनजाने गड़बड़ करते हैं...।*
कहाँ क्या इस्तेमाल होगा, इसका ठीक-ठीक ज्ञान होना चाहिए...।
जिन शब्दों के अन्त में 'ई' आता है वे संज्ञाएँ होती हैं क्रियाएँ नहीं,
*जैसे: मिठाई, मलाई, सिंचाई, ढिठाई, बुनाई, सिलाई, कढ़ाई, निराई, गुणाई, लुगाई, लगाई-बुझाई...।*
इसलिए 'तुमने मुझे पिक्चर दिखाई' में 'दिखाई' ग़लत है... इसकी जगह 'दिखायी' का प्रयोग किया जाना चाहिए...। इसी तरह कई लोग 'नयी' को 'नई' लिखते हैं...। 'नई' ग़लत है , सही शब्द 'नयी' है... मूल शब्द 'नया' है , उससे 'नयी' बनेगा...।
क्या तुमने क्वेश्चन-पेपर से आंसरशीट मिलायी...?
( 'मिलाई' ग़लत है...।)
आज उसने मेरी मम्मी से मिलने की इच्छा जतायी...।
( 'जताई' ग़लत है...।)
उसने बर्थडे-गिफ़्ट के रूप में नयी साड़ी पायी...। ('पाई' ग़लत है...।)

*अब आइए 'ए' और 'ये' के प्रयोग पर...।*
बच्चों ने प्रतियोगिता के दौरान सुन्दर चित्र बनाये...। ( 'बनाए' नहीं...। )
लोगों ने नेताओं के सामने अपने-अपने दुखड़े गाये...। ( 'गाए' नहीं...। )
दीवाली के दिन लखनऊ में लोगों ने अपने-अपने घर सजाये...। ( 'सजाए' नहीं...। )
*तो फिर प्रश्न उठता है कि 'ए' का प्रयोग कहाँ होगा..?*
'ए' वहाँ आएगा जहाँ अनुरोध या रिक्वेस्ट की बात होगी...।
अब आप काम देखिए, मैं चलता हूँ...। ( 'देखिये' नहीं...। )
आप लोग अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी के विषय में सोचिए...। ( 'सोचिये' नहीं...। )
नवेद! ऐसा विचार मन में न लाइए...। ( 'लाइये' ग़लत है...। )

*अब आख़िर (अन्त) में 'यें' और 'एँ' की बात...*
यहाँ भी अनुरोध का नियम ही लागू होगा... रिक्वेस्ट की जाएगी तो 'एँ' लगेगा , 'यें' नहीं...।
आप लोग कृपया यहाँ आएँ...। ( 'आयें' नहीं...। )
जी बताएँ , मैं आपके लिए क्या करूँ ? ( 'बतायें' नहीं...। )
मम्मी , आप डैडी को समझाएँ...। ( 'समझायें' नहीं...। )

*अन्त में सही-ग़लत का एक लिटमस टेस्ट...*
एकदम आसान सा... जहाँ आपने 'एँ' या 'ए' लगाया है , वहाँ 'या' लगाकर देखें...। क्या कोई शब्द बनता है ? यदि नहीं , तो आप ग़लत लिख रहे हैं...।
आजकल लोग 'शुभकामनायें' लिखते हैं... इसे 'शुभकामनाया' कर दीजिए...। 'शुभकामनाया' तो कुछ होता नहीं , इसलिए 'शुभकामनायें' भी नहीं होगा...।
'दुआयें' भी इसलिए ग़लत है और 'सदायें' भी... 'देखिये' , 'बोलिये' , 'सोचिये' इसीलिए ग़लत हैं क्योंकि 'देखिया' , 'बोलिया' , 'सोचिया' कुछ नहीं होते...।

शनिवार, 6 अगस्त 2016

English activities

Todays English class-
After revision my class proceeds with alphabet N.
बङा N छोटा n
Mummy N baby n
Capital N small n
N बोलता है न।
Activity- जिसका नाम 'न' से है वो खङे हो जाए।
नीतू-neetu
निशा- Nisha
एक सुमन नाम की बच्ची बोली-mam mere naam mai bhi  न है
सुमन-suman
Aaj hum log body ke kuch parts ki baat karenge.
What is this?यह क्या है?नाक
N forNOSE

What is this?यह क्या है?गला
N for NECK

What is this?यह क्या है?नाखून
N for NAIL

Nail पर हम क्या लगाते है?
N for NAIL POLISH

Now let us count numbers.
1 2 3 4 5 6 7 8 9
Nine बोलने पर न सुनाई दिया तो nine भी N से है।
N for NINE
हम कहाॅ रहते है? घर मे HOUSE मे।चिङिया कहाॅ रहती है?
N for NEST
बटन टूटने पर कैसे लगाते हो? सुई से
  N for NEEDLE
Activity
एक हाथी (elephant)था  और एक दर्जी( Tailor)था।दोनो friend  थे।elephant  रोज जब नहाने river ( नदी) की तरफ जाता तो tailor ki shop(दुकान )  मे अपनी सूॅङ डाल देता।tailor उसे banana देता और elephant banana खाकर riverकी तरफ चला जाता।
  एक दिन tailor shop पे नही था।उसका बेटा था।elephant ने bananaके लिए shop मे trunk डाली।लङके ने उसको needle चुभो दी।elephant river पे गया और गंदा पानी trunk मे भरा  और

Todays english class
After revision we started with alphabet O.
बङा O छोटा o
Mummy O baby o
Capital O small o
O बोलेगा ओ
संतरा खाया है?
O for ORANGE
कौन सी सब्जी काटने पर आॅसू निकलता है?
O for ONION
बाहर जाओ। GO OUT
O for OUT
Aeroplane mountain के उपर से जाता है।
उपर  over
O for OVER
Activity-Oranges and lemon sold for a penny.All the school girls are so many.
The grass is green.There is no daught.Remember me when I am out.
O for OUT
O for OUT

O के बाद क्या आता है?P

बङा P छोटा p
Mummy P baby p
Capital P small p
P बोलेगा प
यह क्या है?पन्ना
P for PAPER
Activity-
Bits of paper bits of paper
Lying on the floor
Lying on the floor
Make the place untidy
Pick them up
Pick them up

Paper पर किससे लिखते है?pen pencil
P for PEN
P for PENCIL
Activity-आलू कचालू बेटा कहाॅ गये थे।
बन्दर की झोपङी मे सो रहे थे ।
बन्दर ने लात मारी रो रहे थे।
मम्मी ने प्यार किया हॅस रहे थे।
पापा ने पैसे दिए नाच रहे थे।
P for POTATO
Green चिङिया का नाम बताओ।तोता
P for PARROT
P for PEACOCK

शुक्रवार, 8 जुलाई 2016

बाल कविता :चंदा के गांव में

चंदा के गाॅव मे बादलो की छाॅव मे रौकेट मे बैठ कर हम सैर करने जाएगे हम सैर करके आएगे
बाया पैर बाहर निकालो धीरे धीरे इसे घुमाओ और घुमाओ ,खुद भी घूम जाओ
चंदा के गाॅव मे बादलो की छाॅव मे रौकेट मे बैठ कर हम सैर करने जाएगे हम सैर करके आएगे
दाया पैर बाहर निकालो धीरे धीरे इसे घुमाओ और घुमाओ ,खुद भी घूम जाओ
चंदा के गाॅव मे बादलो की छाॅव मे रौकेट मे बैठ कर हम सैर करने जाएगे हम सैर करके आएगे
बाया हाथ बाहर निकालो धीरे धीरे इसे घुमाओ और घुमाओ ,खुद भी घूम जाओ
चंदा के गाॅव मे बादलो की छाॅव मे रौकेट मे बैठ कर हम सैर करने जाएगे हम सैर करके आएगे
दाया हाथ बाहर निकालो धीरे धीरे इसे घुमाओ और घुमाओ ,खुद भी घूम जाओ
चंदा के गाॅव मे बादलो की छाॅव मे रौकेट मे बैठ कर हम सैर करने जाएगे हम सैर करके आएगे
दोनो हाथ कमर पे लाओ धीरे धीरे इसे घुमाओ और घुमाओ ,खुद भी घूम जाओ
चंदा के गाॅव मे बादलो की छाॅव मे रौकेट मे बैठ कर हम सैर करने जाएगे हम सैर करके आएगे

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009

*RTE ACT 2009*
*शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009*
������
*धारा 1*
इसके संक्षिप्त नाम, इसके विस्तार एवं लागु होने की तिथि के बारे में बताया गया है।

*धारा 2*
इस एक्ट के अंतर्गत प्रयुक्त शब्दावली का अर्थ स्पष्ट किया गया है।

*धारा 3*
1. 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को नजदीक के स्कूल में प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 1 से 8 तक मिलेगी।
2. स्कूल में स्कूल आने जाने या अन्य हेतु बच्चों को कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।

*धारा 4*
उम्र के आधार पर प्रवेश, विशेष प्रशिक्षण या सहायता जिससे तय समय सीमा में कक्षा के अन्य बालकों के बराबर लाया जा सके, 14 वर्ष की आयु के बाद भी प्रारम्भिक शिक्षा पूरी करने का अधिकार

*धारा 5*
1. स्थानांतरण का अधिकार
2. राज्य के भीतर या बाहर अन्य विद्यालय में प्रवेश का अधिकार
3. मांगे जाने पर तुरन्त स्थानांतरण प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने में न तो विलम्ब न ही इसके अभाव में प्रवेश से इंकार किया जायेगा। यदि इंकार करते हैं या स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने में विलम्ब करते हैं तो सेवा नियमों के अधीन अनुशासनात्मक कार्यवाही

*धारा 6*
कानून लागु होने के 6 माह में स्कूल की व्यवस्था जहां आस पास कोई स्कूल न हो।

*धारा 7*
1. केंद्र व राज्य सरकार धन की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे
2. केंद्र इस कानून को लागु करने के लिए आवश्यक खर्च का आकलन करेगा
3. केंद्र राज्य की सलाह पर सहमति के आधार पर अनुदान देगा
4. केंद्र राज्य को अतिरिक्त संसाधन प्रदान करनेकी आवश्यकता का परीक्षण के लिए वित्त आयोग को निर्देश
5. केंद्र राज्य को निधियां प्रदान करने के लिए उत्तरदायी होगा
6. केंद्र सरकार के दायित्व: पाठ्यचर्या की रुपरेखा तैयार करना, प्रशिक्षण के लिए मानक विकसित करना, नवाचार अनुसन्धान प्लानिंग क्षमता संवर्धन के लिए तकनीकी सहायता व संसाधन उपलब्ध करवाना।

*धारा 8*
राज्य सरकार के दायित्व: 6 से 15 वर्ष के बालकों को निशुल्क व अनिवार्य प्रारम्भिक शिक्षा उपलब्ध कराये, 6 से 14 वर्ष के बालक अनिवार्य रूप से स्कूल में प्रवेश, उपस्थिति, प्रा. शिक्षा पूरी करना सुनिश्चित करें, बच्चों के आस पास स्कूल हो, कमजोर व पिछड़े वर्ग के बालकों के प्रति भेदभाव न हो, आधारभूत सुविधाएं जैसे भवन, शिक्षक,शिक्षण अधिगम सामग्री उपलब्ध करवाना, आयु अनुरूप प्रवेश लेने पर अन्य बालकों के समान स्तर पर लेन के लिए विशेष प्रशिक्षण या प्रक्रिया सुविधा तय करना, प्रत्येक बालक का स्कूल में प्रवेश, उपस्थिति और प्रा. शिक्षा पूर्णता सुनिश्चित करेगी व मोनिटरिंग करेगी, तय मानकानुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पाठ्यचर्या व पाठ्यक्रम तय करना, शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सुविधा

*धारा 9*
स्थानीय अधिकारी के दायित्व

*धारा 10*
प्रत्येक बच्चे के माता पिता, अभिभावक संरक्षक की जिम्मेदारी होगी की उनके बच्चे स्कूल में प्रवेश लें और नियमित स्कूल जाएँ

*धारा 11*
3 से 6 आयु वर्ग के बालकों को प्रारम्भिक शिक्षा के लिए तैयार करना, बालकों की देखरेख के लिये आवश्यक व्यवस्था

*धारा12*
सरकार द्वारा स्थापित व संचालित स्कूल प्रवेश लेने वाले बालक को प्रा. शिक्षा पूर्ण करवाएगा, सरकार से सहायता प्राप्त करने वाले एवं निजी स्कूल प्रारम्भिक कक्षा के कुल 25% छात्रों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाएंगे, प्राइवेट स्कूल में 25% छात्रों को निशुल्क शिक्षा के लिए सरकार द्वारा तय की गई राशि उपलब्ध कराई जायेगी, प्रत्येक विद्यालय स्थानीय प्राधिकारी द्वारा चाही गई सुचना उपलब्ध करवाने के लिए बाध्य होगा

*धारा 13*
प्रवेश के लिए कोई फीस या परीक्षा नहीं लेना,
उलन्घन करने पर प्रवेश शुल्क के 10 गुना तक जुर्माना
प्रवेश परीक्षा लेने पर पहली बार में 25000व आह्ली बार में 50000 रूपये जुर्माना

*धारा 14*
बालक की आयु के निर्धारण के लिए सरकार द्वारा तय किये गए दस्तावेज को आधार माना जायेगा, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र न होने पर प्रवेश से इंकार नहीं

*धारा 15*
शैक्षणिक सत्र के प्रारम्भ में या सरकार द्वारा तय समय अवधि के दौरान या उसके बाद भी प्रवेश, तय अवधिनके पश्चात प्रवेश की स्थिति में तय तरीके से अध्ययन पूरा करवाया जायेगा।

*धारा 16*
किसी भी बालक को फ़ैल नहीं किया जायेगा, न ही स्कूल से निकाला जायेगा, कम अंकोंके आधार पर फ़ैल नहीं किया जायेगा, बच्चा नियमित स्कूल आएगा तो सिखाना तो होगा ही

*धारा 17*
शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं क्या जायेगा, न मारपीट न अपमानजनक शब्दों का प्रयोग
उलन्घन पर सेवा नियमों के अधीन अनुशासनात्मक कार्यवाही

*धारा 18*
बिना सरकार की पुर्वानुमति व प्रमाण पत्र के कोई स्कूल नहीं खोला जा सकेगा,
तय प्रारूप अवधि तरीके व शर्तों के अधीन स्कूल खोलने की अनुमति के लिए प्रमाण पत्र जारी किया जा सकेगा,
मान्यता की शर्तों के उलन्घन पर लिखित आदेश द्वारा मान्यता वापस,
मान्यता वापसी से पूर्व विद्यालय को सुनवाई का अवसर, मान्यता वापसी पर उस विद्यालय के छात्र पास के अन्य विद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा, मान्यता समाप्त होने की तिथि से कार्य नहीं कर सकेगा,
मान्यता प्रमाण पत्र के बिना या मान्यता समाप्ति पर स्कूल चलने पर जुर्माना प्रतिदिन के हिसाब से 10000 रूपये

*धारा 19*
विद्यालय को मान्यता प्रदान करने की शर्तें

*धारा 20*
केंद्र सरकार द्वारा लिखित अधिसुचना द्वारा संशोधन सम्भव

*धारा 21*
विद्यालय प्रबन्धन समिति का गठन, संगठन व कार्य

*धारा 22*
smc द्वारा विद्यालय विकास योजना तैयार करना,
योजना सरकार द्वारा बनाई जाने वाली योजना व अनुदान के आधार पर

*धारा 23*
शिक्षक नियुक्ति हेतु शर्तें व वेतन भत्ते सेवा नियम

*धारा 24*
शिक्षक के कर्तव्य: नियमित आना व समय पालन,
पाठ्यक्रम सञ्चालन व तय समय में  पूरा करना,
प्रत्येक बच्चे के पढ़ने के स्तर , गति को जांचना, दर्ज करना, व उस आधार पर शिक्षण योजना बनाना, आवश्यकता होने पर अतिरिक्त कक्षाएं लेना,
माता पिता अभिभावक को बच्चे की उपस्थिति, नियमितता, शैक्षिक स्तर की नियमित जानकारी देना,
सरकार द्वारा तय अन्य शैक्षिक कार्य,
न करने पर कार्यवाही, कार्यवाही से पूर्व सुनवाई का अवसर,
शिक्षकों की समस्याओं को तय विधि से दूर करना

*धारा 25*
6 माह में अनुसूची में तय छात्र शिक्षक अनुपात बनाना,
धारा 27 में दर्ज कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्य में शिक्षकों को न लगाना

*धारा 26*
कुल स्वीकृत पदों में से 10% से अधिक रिक्त नहीं रखे जा सकते

*धारा 27*
शिक्षक को दस वर्षीय जनगणना, आपदा राहत, पंचायत राज संस्थाओं ,स्थानीय निकाय, विधान मण्डल, विधान सभा, संसदीय चुनाव से जुड़े कार्य के अतिरिक्त अन्य कोई कार्य नहीं दिया जायेगा

*धारा 28*
शिक्षक प्राइवेट ट्यूशन नहीं करेगा

*धारा 29*
प्रा. शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम, शिक्षण प्रक्रिया व मूल्यांकन प्रक्रिया

*धारा 30*
प्रा. शिक्षा यानि कक्षा 8 पूरी करने तक किसी बोर्ड परीक्षा मे बैठना आवश्यक नहीं
पूरी करने पर प्रमाण पत्र

*धारा 31*
बालक अधिकार संरक्षण आयोग, राष्ट्रिय बालक अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य बालक अधिकार संरक्षण आयोग के कार्य

*धारा 32*
बालक के अधिकार के सम्बन्ध में शिकायत, निराकरण व सुनवाई प्रक्रिया

*धारा 33*
राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का गठन, संघठन, कार्य, सदस्यों की नियुक्ति, वेतन, भत्ते सेवा शर्तें

*धारा 34*
राज्य सलाहकार परिषद का गठन, संघठन, कार्य, सदस्यों की नियुक्ति, वेतन भत्ते, सेवा शर्तें

*धारा 35*
केंद्र, राज्य सरकार द्वारा मार्गदर्शक सिद्धान्त जारी करना

*धारा 36*
जुर्माना लगाने से पूर्व तय सक्षम अधिकारी से पुर्वानुमति

*धारा 37*
इस एक्ट के सन्दर्भ में केंद्र, राज्य सरकार, स्थानीय अधिकारी, केंद्रीय, राज्य बालक अधिकार संरक्षण आयोग विद्यालय प्रबन्धन समिति के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर नहीं किया जा सकता

*धारा 38*
राज्य द्वारा अधिसूचना जारी करना,
सभी या किन्ही नियमों हेतु उपबन्ध लगा सकेंगे,
विशेष प्रशिक्षण के तरीके और समय सीमा का निर्धारण करना, पड़ोसी विद्यालय की स्थापना के लिए क्षेत्र व सीमाएं लगाना,
14 वर्ष की आयु तक के बालकों के अभिलेख के रख रखाव की रीति,
प्राइवेट स्कूल में 25% निशुल्क प्रवेश, पुनर्भरण की रीति व तय सीमा,
आयु निर्धारण हेतु दस्तावेज,
लेट प्रवेश पर शिक्षण की पूर्ति की रीति,
मान्यता प्रमाण पत्र का प्रारूप, तरीका, अधिकारी, संस्था,
प्रमाण पत्र का प्रारूप, अवधि, जारी करने का तरीका, शर्तें,
Smc द्वारा किये जाने वाले कार्य,
विद्यालय विकास योजना तैयार करने का तरीका,
शिक्षक को वेतन भत्ते, सेवा शर्तें,
शिक्षक के कर्तव्य,
शिक्षक शिकायत निवारण का तरीका,
प्राधिकरण, गठन, नियम शर्त,
सलाहकार परिषद सदस्य की नियुक्ति की शर्तें, वेतन भत्ते आदि के लिए नियम अ उप नियम बनाने का अधिकार
इस नियम के अधीन राज्य सरकार द्वारा बनाया गया प्रत्येक नियम या अधिसूचना को यथाशीघ्र विधानमण्डल के समक्ष रखी जायेगी।
����

विशिष्ट पोस्ट

SOME USEFUL WEBSITES ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT

👌SOME USEFUL  WEBSITES  ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT_* www.khanacademy.org www.academicearths.org www.coursera.com www.edx.org www.ope...