सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

एक निवेदन

परीक्षा समाप्ति के बाद परिणाम आने से पहले,
*एक शिक्षक का, विद्यार्थी के माता-पिता को पत्र.*

एक शिक्षक की कलम से --

प्रिय
      माता-पिता,

परीक्षाऔ का दौर
लगभग समाप्ति की ओर  है।

अब आप अपने बच्चों के
*रिजल्ट* को लेकर
चिंतित हो रहे होंगे ।

लेकिन कृपया याद रखें,
वे सभी छात्र
जो परीक्षा में शामिल हो रहे हैं,
इनके ही बीच में

कई *कलाकार* भी हैं,
जिन्हें *गणित* में पारंगत होना
जरूरी नहीं है।

इनमें अनेकों *उद्यमी* भी हैं,
जिन्हें इतिहास या
अंग्रेजी साहित्य में
कुछ कठिनाई
महसूस होती होगी,
लेकिन ये ही आगे चलकर
*इतिहास* बदल देंगे I

इनमें *संगीतकार* भी हैं
जिनके लिये
*रसायनशास्त्र* के अंक
कोई मायने नहीं रखते ।

इनमें *खिलाड़ी* भी हैं,
जिनकी फिजिकल फिटनेस
*फिजिक्स* के अंकों से ज्यादा
महत्वपूर्ण हैं ।

यदि आपका बच्चा
मैरिट अंक प्राप्त करता है
तो ये बहुत अच्छी बात है।

लेकिन यदि वह
ऐसा नहीं कर पाता तो
उससे कृपया
*उसका आत्मविश्वास न छीनें |*

उसें बतायें कि सब कुछ ठीक है
और *ये सिर्फ परीक्षा ही है।*

वह जीवन में
इससे कहीं ज्यादा
बड़ी चीजों को
करने के लिये बना है |

इस बात से
कोई फर्क नहीं पड़ता कि
उसने कितना स्कोर किया है।

उसे प्यार दें
और उसके बारे में
*अपना फैसला न सुनायें।*

यदि आप उसे
*खुशमिज़ाज़* बनाते हैं
तो वो कुछ भी बने
उसका *जीवन सफल है,*

यदि वह
*खुशमिज़ाज़* नहीं है
तो वो कुछ भी बन जाए,
*सफल कतई नहीं है।*

कृपया ऐसा करके देखें,
आप देखेंगे कि आपका बच्चा
*दुनिया जीतने में सक्षम है।*

एक परीक्षा या
एक 90% की मार्कशीट
आपके बच्चे के
*सपनों का पैमाना नहीं है।*

✍ एक अध्यापक
����������

*इस मेसेज को ज्यादा से ज्यादा*
*शेयर करें , ताकि कोई बच्चा आत्महत्या*
*जैसी सोच से भी बहुत दूर रहे।*

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017

महत्‍वपूर्ण दिवस

साल भर के महत्वपूर्ण दिवस

जनवरी महीनेँ के महत्वपूर्ण दिवस
1 जनवरी = सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस, नया साल दिवस, विश्व शांति दिवस, विश्व परिवार दिवस

1 - 7 जनवरी = सड़क सुरक्षा सप्ताह

5 जनवरी = लुई ब्रेल दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस

6 जनवरी = World Day - War Orphans

8 जनवरी = अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस

9 जनवरी = प्रवासी ( अनिवासी ) भारतीय दिवस

10 जनवरी = विश्‍व हंसी दिवस, विश्व हिन्दी दिवस

11 जनवरी = लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि, APSRTC स्थापना दिवस

12 जनवरी = राष्‍ट्रीय युवा दिवस ( भारत ) ( स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस / जयन्‍ती )

15 जनवरी = थल सेना दिवस ( भारत )

21 जनवरी = मणिपुर दिवस, मेघालय दिवस, त्रिपुरा दिवस

23 जनवरी = नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, देश प्रेम दिवस

24 जनवरी = राष्ट्रीय बालिका दिवस ( भारत )

25 जनवरी = भारत पर्यटन दिवस, हिमाचल प्रदेश दिवस

26 जनवरी = गणतंत्र दिवस ( भारत ), अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क ( कस्‍टम ) दिवस, जम्मू
और कश्मीर दिवस, युगांडा का स्वतंत्रता दिवस, आस्ट्रेलिया का स्थापना दिवस

27 जनवरी = अंतर्राष्ट्रीय विध्वंस स्मरण दिवस ( संयुक्त राष्ट्र )

28 जनवरी = लाला लाजपत राय के जन्म की सालगिरह, Data संरक्षण दिवस

30 जनवरी = शहीद दिवस ( महात्मा गांधी का शहीद दिवस ), शोक दिवस ( भारत ), सर्वोदय दिवस जनवरी का आखरी रविवार = विश्‍व कुष्ठ रोग निवारण ( उन्‍मूलन ) दिवस ( भारत )

फ़रवरी महीनेँ के महत्वपूर्ण दिवस
2 फ़रवरी = श्रीलंका का राष्ट्रीय दिवस, दुनिया आर्द्रभूमियों दिवस

4 फ़रवरी = विश्व कैंसर दिवस, International Tacky Email Formatting Day

5 फ़रवरी = कश्मीर दिवस ( पाकिस्तान द्वारा आयोजित )

6 फ़रवरी = International Day against Female Genital Mutilation

7 फ़रवरी = गुलाब दिवस

11 फ़रवरी = World Day of the Sick

12 फ़रवरी = डार्विन दिवस

13 फ़रवरी = सरोजिनी नायडू की जयंती फ़रवरी का दूसरा रविवार = विश्व विवाह दिवस

14 फ़रवरी = सेंट वैलेंटाइन दिवस

20 फ़रवरी = अरुणाचल दिवस

21 फ़रवरी = अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस

22 फ़रवरी = World Scout Day

23 फ़रवरी = विश्व शांति और समझ दिवस

24 फ़रवरी = केन्‍द्रीय उत्पाद शुल्‍क दिवस ( भारत )

28 फ़रवरी = राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ( भारत )

मार्च महीनेँ के महत्वपूर्ण दिवस
1 - 7 मार्च = यूनिवर्सल मनुष्य सप्ताह

3 मार्च = राष्ट्रीय रक्षा दिवस

4 मार्च = राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ( औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा ), World Day of the Fight Against Sexual Exploitation

4 - 11 मार्च = अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह

7 मार्च = विश्व सतत ऊर्जा दिवस

8 मार्च = अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विश्व सैन्य दिवस, अंतरराष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस

9 मार्च = विश्व गुर्दा दिवस

12 मार्च = विश्व ग्लूकोमा दिवस, मॉरिशस दिवस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा फोर्स ( CISF ) का स्थापना दिवस

13 मार्च = World Rotaract Day

14 मार्च = पाई दिवस मार्च का दूसरा सोमवार = राष्ट्रमंडल दिवस मार्च का दूसरा बुधवार = धूम्रपान निषेध दिवस

15 मार्च = विश्‍व अक्षमता दिवस, विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस

16 मार्च = राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

17 मार्च = St. Patricks Day

18 मार्च = आयुध निर्माण दिवस ( भारत ) मार्च का तीसरा रविवार = विश्व विकलांग दिवस

20 मार्च = फ़ांसीसी भाषा दिवस, विश्व गौरैया दिवस, बच्चों और युवा लोगों के लिए रंगमंच के विश्व
दिवस , International Day of the Francophonie

21 मार्च = रंगभेद उन्मूलन हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस, विश्‍व वानिकी दिवस, विश्व कविता दिवस, विश्व नींद दिवस

21 - 28 मार्च = लोग का नस्लवाद और नस्लीय भेदभाव के खिलाफ एकजुटता के साथ संघर्ष का सप्ताह

22 मार्च = विश्‍व जल दिवस

23 मार्च = विश्व मौसम विज्ञान दिवस, भगत सिंह सुखदेव, राजगुरु का शहीदी दिवस, राम मनोहर लोहिया जन्म ( वर्षगांठ ) दिन, Easter Day

24 मार्च = विश्‍व टीबी ( क्षय रोग ) दिवस, ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस, उपलब्धियो के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

25 मार्च = गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस, International Day of Remembrance - Victims of Slavery and Transatlantic Slave Trade

26 मार्च = बांग्लादेश मुक्ति दिवस ( राष्ट्रीय दिवस )

27 मार्च = विश्व रंगमंच / नाटक ( स्टेज कलाकार ) दिवस

31 मार्च = वित्तीय वर्ष
अप्रैल महीनेँ के महत्वपूर्ण दिवस
1 अप्रैल = उड़ीसा दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय मू

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

सुविचार

71 positive points

1:- जीवन में वो ही व्यक्ति असफल होते है, जो सोचते है पर करते नहीं ।

2 :- भगवान के भरोसे मत बैठिये क्या पता भगवान आपके भरोसे बैठा हो…

3 :- सफलता का आधार है सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास !!!

4 :- अतीत के ग़ुलाम नहीं बल्कि भविष्य के निर्माता बनो…

5 :- मेहनत इतनी खामोशी से करो की सफलता शोर मचा दे…

6 :- कामयाब होने के लिए अकेले ही आगे बढ़ना पड़ता है, लोग तो पीछे तब आते है जब हम कामयाब होने लगते है.

7 :- छोड़ दो किस्मत की लकीरों पे यकीन करना, जब लोग बदल सकते हैं तो किस्मत क्या चीज़ है…

8 :- यदि हार की कोई संभावना ना हो तो जीत का कोई अर्थ नहीं है…

9 :- समस्या का नहीं समाधान का हिस्सा बने…

10 :- जिनको सपने देखना अच्छा लगता है उन्हें रात छोटी लगती है और जिनको सपने पूरा करना अच्छा लगता है उनको दिन छोटा लगता है…

11 :- आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदतें बदल सकते है और निशचित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देगी !

12 :- एक सपने के टूटकर चकनाचूर हो जानें के बाद दूसरा सपना देखने के हौसले को ज़िंदगी कहते है !!!

13 :- वो सपने सच नहीं होते जो सोते वक्त देखें जाते है, सपने वो सच होते है जिनके लिए आप सोना छोड़ देते है…

14 :- सफलता का चिराग परिश्रम से जलता है !!!

15 :- जिनके इरादे बुलंद हो वो सड़कों की नहीं आसमानो की बातें करते है…

16 :- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं…

17 :- मैं तुरंत नहीं लेकिन निश्चित रूप से जीतूंगा…

18 :- सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगें लोग…

19 :- आशावादी हर आपत्तियों में भी अवसर देखता है और निराशावादी बहाने !!!

20 :- आप में शुरू करने की हिम्मत है तो, आप में सफल होने के लिए भी हिम्मत है…

21 :- सच्चाई वो दिया है जिसे अगर पहाड़ की चोटी पर भी रख दो तो बेशक रोशनी कम करे पर दिखाई बहुत दूर से भी देता है.

22 :- संघर्ष में आदमी अकेला होता है, सफलता में दुनिया उसके साथ होती है ! जिस जिस पर ये जग हँसा है उसी उसी ने इतिहास रचा है.

23 :- खोये हुये हम खुद है और ढूढ़ते ख़ुदा को है !!!

24 :- कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है और नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल लेते है…

25 :- भाग्य को और दूसरों को दोष क्यों देना जब सपने हमारे है तो कोशिशें भी हमारी होनी चाहियें !!!

26 :- यदि मनुष्य सीखना चाहे तो उसकी प्रत्येक भूल उसे कुछ न कुछ सिखा देती है !!!

27 :- झूठी शान के परिंदे ही ज्यादा फड़फड़ाते है तरक्की के बाज़ की उड़ान में कभी आवाज़ नहीं होती…

28 :- समस्या का सामना करें, भागे नहीं, तभी उसे सुलझा सकते हैं…

29 :- परिवर्तन से डरना और संघर्ष से कतराना मनुष्य की सबसे बड़ी कायरता है.

30 :- सुंदरता और सरलता की तलाश चाहे हम सारी दुनिया घूम के कर लें लेकिन अगर वो हमारे अंदर नहीं तो फिर सारी दुनिया में कहीं नहीं है.

31 :- ना किसी से ईर्ष्या ना किसी से कोई होड़, मेरी अपनी मंज़िलें मेरी अपनी दौड़…

32 :- ये सोच है हम इंसानों की कि एक अकेला क्या कर सकता है, पर देख ज़रा उस सूरज को वो अकेला ही तो चमकता है !!!

33 :- लगातार हो रही असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि कभी कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है…

34 :- जल्द मिलने वाली चीजें ज्यादा दिन तक नहीं चलती और जो चीजें ज्यादा दिन तक चलती है वो जल्दी नहीं मिलती है.

35 :- इंसान तब समझदार नहीं होता जब वो बड़ी बड़ी बातें करने लगे, बल्कि समझदार तब होता है जब वो छोटी छोटी बातें समझने लगे…

36 :- सेवा सभी की करना मगर आशा किसी से भी ना रखना क्योंकि सेवा का वास्तविक मूल्य नही दे सकते है,

37 :- मुश्किल वक्त का सबसे बड़ा सहारा है “उम्मीद” !! जो एक प्यारी सी मुस्कान दे कर कानों में धीरे से कहती है “सब अच्छा होगा” !!

38 :- दुनिया में कोई काम असंभव नहीं, बस हौसला और मेहनत की जरुरत है !!!

39 :- वक्त आपका है चाहे तो सोना बना लो और चाहे तो सोने में गुजार दो, दुनिया आपके उदाहरण से बदलेगी आपकी राय से नहीं…

40 :- बदलाव लाने के लिए स्वयं को बदले…

41 :- सफल व्यक्ति लोगों को सफल होते देखना चाहते है, जबकि असफल व्यक्ति लोगों को असफल होते देखना चाहते है…

42 :- घड़ी सुधारने वाले मिल जाते है लेकिन समय खुद सुधारना पड़ता है !!!

43 :- दुनिया में सब चीज मिल जाती है केवल अपनी ग़लती नहीं मिलती…

44 :- क्रोध और आंधी दोनों बराबर… शांत होने के बाद ही पता चलता है की कितना नुकसान हुवा…

45 :- चाँद पे निशान लगाओ, अगर आप चुके तो सितारों पे तो जररू लगेगा !!!
46 :- गरीबी और समृद्धि दोनों विचार का परिणाम है…

47 :- पसंदीदा कार्य हमेशा सफलता, शांति और आनंद ही देता है…

48 :- जब हौसला बना ही लिया ऊँची उड़ान का तो कद नापना बेकार है आसमान का…

49 :- अपनी कल्पना को जीवन का मार्गदर्शक बनाए अपने अतीत को नहीं…

50 :- समय न लागओ तय करने में आपको क्या करना है, वरना समय तय कर लेगा की आपका क्या करना है.

51 :- अगर तुम उस वक्त मुस्कुरा सकते हो जब तुम पूरी तरह टूट चुके हो तो यकीन कर लो कि दुनिया में तुम्हें कभी कोई तोड़ नहीं सकता !!!

52 :- कल्पना के बाद उस पर अमल ज़रुर करना चाहिए। सीढ़ियों को देखते रहना ही पर्याप्त नहीं है, उन पर चढ़ना भी ज़रुरी है।

53 :- हमें जीवन में भले ही हार का सामना करना पड़ जाये पर जीवन से कभी नहीं हारना चाहिए…

54 :- सीढ़ियां उन्हें मुबारक हो जिन्हें छत तक जाना है, मेरी मंज़िल तो आसमान है रास्ता मुझे खुद बनाना है !!!

55 :- हजारों मील के सफ़र की शुरुआत एक छोटे कदम से होती है…

56 :- मनुष्य वही श्रेष्ठ माना जाएगा जो कठिनाई में अपनी राह निकालता है ।

57 :- पुरुषार्थ से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है…

58 :- प्रतिबद्ध मन को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, पर अंत में उसे अपने परिश्रम का फल मिलेगा ।

59 :- असंभव समझे जाने वाला कार्य संभव करके दिखाये, उसे ही प्रतिभा कहते हैं ।

60 :- आने वाले कल को सुधारने के लिए बीते हुए कल से शिक्षा लीजिए…

61 :- जो हमेशा कहे मेरे पास समय नहीं है, असल में वह व्यस्त नहीं बल्कि अस्त-व्यस्त है ।

62 :- कठिनाइयाँ मनुष्य के पुरुषार्थ को जगाने आती हैं…

63 :- क्रोध वह हवा है जो बुद्धि के दीप को बुझा देती है ।

64 :- आपका भविष्य उससे बनता है जो आप आज करते हैं, उससे नहीं जो आप कल करेंगे…

65 :- बन सहारा बे सहारों के लिए बन किनारा बे किनारों के लिए, जो जिये अपने लिए तो क्या जिये जी सको तो जियो हजारों के लिए ।

66 :- चाहे हजार बार नाकामयाबी हो, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ लगे रहोगे तो अवश्य सफलता तुम्हारी है…

67 :- खुद की तरक्की में इतना समय लगा दो, कि किसी और की बुराई का वक्त ही ना मिले !!!

68 :- प्रगति बदलाव के बिना असंभव है, और जो अपनी सोच नहीं बदल सकते वो कुछ नहीं बदल सकते…

69 :- खुशी के लिए काम करोगे तो ख़ुशी नहीं मिलेगी, लेकिन खुश होकर काम करोगे, तो ख़ुशी और सफलता दोनों ही मिलेगी ।

70 :- पराजय तब नहीं होती जब आप गिर जाते हैं, पराजय तब होती है जब आप उठने से इनकार कर देते हैं ।

71 :- मन बुद्ध जैसा और दिल बच्चों जैसा होना चाहिए✍��

शनिवार, 4 फ़रवरी 2017

मजेदार मुहावरे

*बड़े बावरे हिन्दी के मुहावरे*
         
हिंदी के मुहावरे, बड़े ही बावरे है,
खाने पीने की चीजों से भरे है...
कहीं पर फल है तो कहीं आटा-दालें है,
कहीं पर मिठाई है, कहीं पर मसाले है ,
फलों की ही बात ले लो...


आम के आम और गुठलियों के भी दाम मिलते हैं,
कभी अंगूर खट्टे हैं,
कभी खरबूजे, खरबूजे को देख कर रंग बदलते हैं,
कहीं दाल में काला है,
तो कहीं किसी की दाल ही नहीं गलती,


कोई डेड़ चावल की खिचड़ी पकाता है,
तो कोई लोहे के चने चबाता है,
कोई घर बैठा रोटियां तोड़ता है,
कोई दाल भात में मूसरचंद बन जाता है,
मुफलिसी में जब आटा गीला होता है,
तो आटे दाल का भाव मालूम पड़ जाता है,


सफलता के लिए बेलने पड़ते है कई पापड़,
आटे में नमक तो जाता है चल,
पर गेंहू के साथ, घुन भी पिस जाता है,
अपना हाल तो बेहाल है, ये मुंह और मसूर की दाल है,


गुड़ खाते हैं और गुलगुले से परहेज करते हैं,
और कभी गुड़ का गोबर कर बैठते हैं,
कभी तिल का ताड़, कभी राई का पहाड़ बनता है,
कभी ऊँट के मुंह में जीरा है,
कभी कोई जले पर नमक छिड़कता है,
किसी के दांत दूध के हैं,
तो कई दूध के धुले हैं,


कोई जामुन के रंग सी चमड़ी पा के रोई है,
तो किसी की चमड़ी जैसे मैदे की लोई है,
किसी को छटी का दूध याद आ जाता है,
दूध का जला छाछ को भी फूंक फूंक पीता है,
और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है,


शादी बूरे के लड्डू हैं, जिसने खाए वो भी पछताए,
और जिसने नहीं खाए, वो भी पछताते हैं,
पर शादी की बात सुन, मन में लड्डू फूटते है,
और शादी के बाद, दोनों हाथों में लड्डू आते हैं,


कोई जलेबी की तरह सीधा है, कोई टेढ़ी खीर है,
किसी के मुंह में घी शक्कर है, सबकी अपनी अपनी तकदीर है...
कभी कोई चाय-पानी करवाता है,
कोई मख्खन लगाता है
और जब छप्पर फाड़ कर कुछ मिलता है,
तो सभी के मुंह में पानी आता है,

भाई साहब अब कुछ भी हो,
घी तो खिचड़ी में ही जाता है,
जितने मुंह है, उतनी बातें हैं,
सब अपनी-अपनी बीन बजाते है,
पर नक्कारखाने में तूती की आवाज कौन सुनता है,
सभी बहरे है, बावरें है
ये सब हिंदी के मुहावरें हैं...

ये गज़ब मुहावरे नहीं बुजुर्गों के अनुभवों की खान हैं...
सच पूछो तो हिन्दी भाषा की जान हैं...��

अंग्रेजी की खास बातें

चलिए आपको अंग्रेजी भाषा से जुड़ी कुछ बातों से रूबरु कराते हैं…..
1. इंग्लिश का “queue” शब्द सिर्फ एक ही ऐसा शब्द है जिसके अंतिम चार अक्षर हटा देने से भी इसका उच्चारण वहीं (कीऊ) रहता है.
2. इंग्लिश के सारे शब्दों में “set” एक ऐसा शब्द है जिसकी कई सारी परिभाषाएँ हैं.
3. “Almost” english का सबसे लंम्बा शब्द है जिसके सारे अक्षर, अंग्रेजी अक्षर क्रमांक में है.
4. “Rhythm”(लय) vowel के बिना इंग्लिश का सबसे बड़ा शब्द है.
5. “Go” अंग्रेजी भाषा का सबसे छोटा पूर्णं वाक्य है.
6. Keyboard पर सिर्फ अक्षरों के तीन जोड़े ऐसे है जो अक्षर क्रमांक में है. (fgh, jkl,op)
7. केवल right hand से टाइप होने वाला सबसे लंम्बा शब्द ‘lollipop’ है.
8. English की पहली dictionary साल 1755 में लिखी गई थी.
9. English में सबसे पुराना शब्द ‘town’ है.
10. ‘Stewardesses'(सेवादार) सबसे बड़ा शब्द है जो कि left-hand से type होता है.
11. इस वाक्य ‘The quick brown fox jumps over the lazy dog.’ में अंग्रेजी भाषा के सारे अक्षर शामिल हैं.
12. ‘TYPEWRITER’ सबसे लंम्बा शब्द है जो कि keyboard पर एक ही लाइन पर टाइप होता है.
13. ‘i’ पे पड़ी बिंदी (ं) को ‘tittle’ कहा जाता है.
14. English में केवल दो ही ऐसे शब्द है जिन्में पाँचो vowels अक्षर क्रमांक में हैं-‘abstemious'(संयमी) और ‘facetious'(मजाकिया) .
15. ‘Feedback’ अंग्रेजी भाषा का सबसे छोटा शब्द है जिसमे A,B,C,D,E और F शामिल है.
16. ‘Dreamt’ अंग्रेजी का इकलौता शब्द है जो कि ‘mt’ से समाप्त होता है.
17. ‘Uncopyrightable’ इकलौता 15 अक्षरो वाला शब्द है जिसमे कोई भी अक्षर दुबारा नही आता.
18. एक साँस में बोला जाने वाला सबसे लंम्बा शब्द ‘sereeched’ है.
19. Chess में प्रयुक्त होने वाला शब्द ‘chechmate’ परसीयन मुहावरे ‘शाह मेट’ से आया है जिसका अर्थ है ‘राजा मर गया’.
20. ‘Malayalam’, ’Liril’, ’Madam’ और ‘Nitin’ शब्दो को अगर उल्टा कर लिखे तो यह वैसे ही रहते हैं.
21. ‘Underground’ इकलौता ऐसा शब्द है जो ‘und’ से शुरू और समाप्त होता है.
22. सिर्फ तीन ऐसे शब्द है जो “ceed” से समाप्त होते है. यह हैं- “Proceed”, ”exceed” और “succeed”.
23. इंग्लिश के शब्दों की गिनती 800,000 है जो कि किसी भी अन्य भाषा से ज्यादा है.
24. ‘Bookkeeper’ इकलौता ऐसा शब्द है जिसमें double अक्षरो के 3 जोड़े हैं.
25. सिर्फ ऐसे दो शब्द है जिनके अंत में ‘gry’ आता है यह है. ‘-angry’ और ‘hungry’.
26. ज्यादातर अंग्रेजी शब्द ‘s’ से शुरू होते हैं.
27. Oxford english dictionary के अनुसार ‘pneumonoultramicroscopicsillicouolcanokonicsis’ (एक बिमारी का नाम है) इंग्लिश भाषा का सबसे लंम्बा शब्द है.
28. ‘Widow'(विधवा) इंग्लिश भाषा का इकलौता स्त्री लिंग है जो कि अपने पुरूष लिंग (widower) से छोटा है.
29. ‘Four’ इकलौती ऐसी संख्या है जिसके अक्षरोकी गिनती इसके जितनी ही है.
30. इंग्लिश भाषा में ‘E’ सबसे ज्यादा जबकि ‘Q’ सबसे कम उपयोग किया जाता है.
31. इंग्लिश भाषा में सिि्फ चार ऐसे शब्द है जो कि ‘dous’ से खत्म होते है. यह है- tremendoue (अदभूत), horrendous(भयंकर), stupendous (शानदार) और hazardous(खतरनाक).
32. ‘Indivisbility’ ऐसा शब्द है जिसमे शिर्फ 1 vowel आता है वो भी 5 बार.
33. इंग्लिश के शब्द ‘therein’ से सात सार्थक शब्द निकाले जा सकते है -the, there, he, in, rein (लगाम), her, here, ere(शीघ्र), therein, और herein (इसमे).
34. अंग्रेजी भाषा का काम अनेक क्षेत्रों, जैसे की चिकित्सा, कंप्यूटर, व्यवसाय, विद्यालय, दफ्तर, इंटरनेट के लिए एक आ वश्यकता बन चुका है.
35. भारत के कई राज्यों में राज्यभाषा के अलावा अंग्रेजी ही बोली जाती है, वहाँ हिन्दी भाषा बहुत ही कम लोग जानते हैं.

संस्कृत ध्येय वाक्य

संस्कृत का विरोध करने वाले एक एक कर पढे कि संस्कृत किस तरह
भारत की नीव है ...
इसे हटाने का मतलब पूरा भारत एक झटके मे समाप्त ------
विभिन्न संस्थाओं के संस्कृत ध्येय वाक्य---

भारत सरकार- - सत्यमेव जयते
लोक सभा- - धर्मचक्र प्रवर्तनाय
उच्चतम न्यायालय- - यतो धर्मस्ततो जयः
आल इंडिया रेडियो -सर्वजन हिताय सर्वजनसुखाय

दूरदर्शन - सत्यं शिवम् सुन्दरम
गोवा राज्य सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्।
भारतीय जीवन बीमा निगम- - योगक्षेमं वहाम्यहम्
डाक तार विभाग - अहर्निशं सेवामहे
श्रम मंत्रालय- - श्रम एव जयते
भारतीय सांख्यिकी संस्थान- - भिन्नेष्वेकस्य दर्शनम्
थल सेना- - सेवा अस्माकं धर्मः
वायु सेना- - नभःस्पृशं दीप्तम्
जल सेना- - शं नो वरुणः
मुंबई पुलिस- - सद्रक्षणाय खलनिग्रहणाय
हिंदी अकादमी - अहम् राष्ट्री संगमनी वसूनाम
भारतीय राष्ट्रीय विज्ञानं अकादमी -हव्याभिर्भगः सवितुर्वरेण्यं
भारतीय प्रशासनिक सेवा अकादमी- - योगः कर्मसु कौशलं
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- - ज्ञान-विज्ञानं विमुक्तये
-नेशनल कौंसिल फॉर टीचर एजुकेशन - गुरुः गुरुतामो धामः
-गुरुकुल काङ्गडी विश्वविद्यालय-ब्रह्मचर्येण तपसा देवा मृत्युमपाघ्नत
इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय - ज्योतिर्व्रणीततमसो विजानन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय- : विद्ययाऽमृतमश्नुते
आन्ध्र विश्वविद्यालय- - तेजस्विनावधीतमस्तु
बंगाल अभियांत्रिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय,
शिवपुर- - उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान् निबोधत
गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय -आ
-नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः
संपूणानंद संस्कृत विश्वविद्यालय- - श्रुतं मे गोपय
श्री वैंकटेश्वर विश्वविद्यालय- - ज्ञानं सम्यग् वेक्षणम्
कालीकट विश्वविद्यालय- - निर्मय कर्मणा श्री
दिल्ली विश्वविद्यालय- - निष्ठा धृति: सत्यम्
केरल विश्वविद्यालय- - कर्मणि व्यज्यते प्रज्ञा
राजस्थान विश्वविद्यालय- - धर्मो विश्वस्यजगतः प्रतिष्ठा
पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय- - युक्तिहीने विचारे तु धर्महानि: प्रजायते
वनस्थली विद्यापीठ- सा विद्या या विमुक्तये।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्-विद्याsमृतमश्नुते।
केन्द्रीय विद्यालय- - तत् त्वं पूषन् अपावृणु
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - असतो मा सद् गमय
-प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, त्रिवेन्द्रम - कर्मज्यायो हि अकर्मण:
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर -धियो यो नः प्रचोदयात्
गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी महाविद्यालय, पौड़ी -तमसो मा ज्योतिर्गमय
मदन मोहन मालवीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय,गोरखपुर- - योगः कर्मसु कौशलम्
भारतीय प्रशासनिक कर्मचारी महाविद्यालय, हैदराबाद- संगच्छध्वं संवदध्वम्
इंडिया विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय विधि विद्यालय- धर्मो रक्षति रक्षितः
संत स्टीफन महाविद्यालय, दिल्ली - सत्यमेव विजयते नानृतम्
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- - शरीरमाद्यं खलुधर्मसाधनम्
विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर -योग: कर्मसु कौशलम्
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान,इलाहाबाद- - सिद्धिर्भवति कर्मजा
बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी -ज्ञानं परमं बलम्
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर - योगः कर्मसुकौशलम्
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई - ज्ञानं परमं ध्येयम्
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर -तमसो मा ज्योतिर्गमय
-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई -सिद्धिर्भवति कर्मजा
-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की - श्रमं विना नकिमपि साध्यम्
भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद -विद्या विनियोगाद्विकास:
भारतीय प्रबंधन संस्थान बंगलौर- - तेजस्वि नावधीतमस्तु
भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझीकोड - योगः कर्मसु कौशलम्
सेना ई एम ई कोर - कर्मह हि धर्मह
सेना राजपूताना राजफल- -- वीर भोग्या वसुन्धरा
सेना मेडिकल कोर- --सर्वे संतु निरामया ..
सेना शिक्षा कोर- -- विदैव बलम
सेना एयर डिफेन्स- -- आकाशेय शत्रुन जहि
सेना ग्रेनेडियर रेजिमेन्ट- -- सर्वदा शक्तिशालिं
सेना राजपूत बटालियन- -- सर्वत्र विजये
सेना डोगरा रेजिमेन्ट -- कर्तव्यम अन्वात्मा
सेना गढवाल रायफल- -- युद्धया कृत निश्चया
सेना कुमायू रेजिमेन्ट- -- पराक्रमो विजयते
सेना महार रेजिमेन्ट- -- यश सिद्धि
सेना जम्मू काश्मीर रायफल- - प्रस्थ रणवीरता
सेना कश्मीर लाइट इंफैन्ट्री- -- बलिदानं वीर लक्षयं
सेना इंजीनियर रेजिमेन्ट- - सर्वत्र
भारतीय तट रक्षक-वयम् रक्षामः
सैन्य विद्यालय -- युद्धं प्र्गायय
सैन्य अनुसंधान केंद्र- -- बालस्य मूलं विज्ञानम
- - - - - - - - - -
सिलसिला यहिं खतम नही होता,
विदेशी भी हमारे कायल हैं देखो जरा
नेपाल सरकार- - जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी
इंडोनेशिया-जलसेना - जलेष्वेव जयामहेअसेह राज्य (इंडोनेशिया) -
पञ्चचित
कोलंबो विश्वविद्यालय- (श्रीलंका) - बुद्धि: सर्वत्र भ्राजते
मोराटुवा विश्वविद्यालय (श्रीलंका) - विद्यैव सर्वधनम्
पेरादेनिया विश्वविद्यालय - सर्वस्य लोचनशास्त्रम्
- - - -
संस्कृत और संस्कृति ही भारतीयता का मूल है .. भारत का विकास इसी से संभव
है- तो कीजिये अपने गौरव को याद और सिर उठाकर कहिये "हम भारतीय हैं और संस्कृत हमारी पहचान है ,हमें अपने गौरव का अभिमान है।"
भारत माता की जय..
जयहिंद..

विशिष्ट पोस्ट

SOME USEFUL WEBSITES ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT

👌SOME USEFUL  WEBSITES  ONLINE EDUCATIONAL SUPPORT_* www.khanacademy.org www.academicearths.org www.coursera.com www.edx.org www.ope...